Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
इन राशियों को खूब पसंद आता है सर्दी का मौसम, गर्म कंबल और कड़क चाय के लेते हैं आनंद
सर्दियों में आरामदायक और गर्म कम्बल में रहना किसे अच्छा नहीं लगता। इस अनुभव को और खुशनुमा एक कप कॉफ़ी और चाय बना देता है। आराम से गर्म कम्बल में एक कप चाय के साथ अपनी पसंदीदा मूवी देखना सब कुछ भुला देता है, और फिर उस कम्बल से निकलना ही मुश्किल हो जाता है। इस अनुभव को आप किसी अपने के साथ शेयर करके और बेहतर बना सकते हैं। हमारी भावनाएं और मूड मौसम के साथ भी बदलती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी राशियां सर्दियों का मौसम, कम्बल की गर्माहट और प्यार पसंद करती हैं।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
वृषभ राशि के लोग शांत और शीतल स्वभाव के होते हैं इसलिए इन्हें सर्दियों का मौसम बेहद पसंद होता है। इन्हें आराम और कोज़ी लम्हों से प्यार होता है। यह मौसम बेहतरीन है क्योंकि यह आपको संतुलित रखता है। यह आपको चिढ़चिढ़ा या आक्रामक नहीं बनाता बल्कि आपके शांत मनोचित्त को बढ़ावा देता है।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
इस राशि के जातकों को घर पर रहना और वक्त बिताना अधिक पसंद होता है। इसलिए घर पर रजाई में बैठकर एक कप चाय या कॉफ़ी के साथ अपनी पसंदीदा सीरीज़ देखने वाले इस मौसम को कर्क राशि के लोग पसंद करते हैं। अपने परिवार वालों के साथ क्वालिटी समय बिताना इनको बहुत अच्छा लगता है और सर्दियां ये मौका अधिक देती है।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि के जातकों को बर्फ और बर्फ़बारी से प्यार होता है। सर्दियां इनके व्यक्तित्व की अच्छी बातें सामने लाती हैं, क्योंकि खुद को समझने और परखने का अधिक समय मिलता है। इन्हें खुद के साथ समय बिताना अधिक पसंद है और बाहर जाकर लोगों से मिलने के बजाय घर पर ही खुद के साथ समय व्यतीत करना इन्हें अच्छा लगता है। जब बाहर ठिठुरने वाली ठंड हो तब इन्हें घर पर अपने चारों और गर्म और कोज़ी रज़ाई लपेटकर बैठने में मज़ा आता है।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस राशि के जातकों की सबसे पसंदीदा चीज़ क्या है? सर्दियों में अपने पार्टनर के साथ कडलिंग करके सोना। सर्दियों की गर्मजोशी भरें शामें और मिलने जुलने वाली बैठकें इन्हें बहुत पसंद होती हैं। इन्हें लोगों से मिलना, यादें बनाना, कहानियाँ, किस्सें साझा करना और खुशियाँ बांटना बेहद अच्छा लगता है और सर्दियों की उम्मीद भरी शामें इसका मौका देती हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को सर्दियों में लोगों के बीच का प्यार और साझा व्यवहार पसंद है।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
सर्द मौसम के महीने वह होते हैं जब आप बीते वर्षों के अपने जीवन का परीक्षण करते हैं और खुद की अच्छाइयों और बुराइयों का विश्लेषण करके खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। घर पर रहकर, खुद के साथ समय बिताकर आपको अपने फैसलों और भावी लक्ष्यों को परखने का मौका मिलता है। जब आपको अपने जीवन में खुद के लिए समय और स्पेस मिलता है तब आप और अधिक विकास करते हैं, सर्दियाँ मकर राशि के जातकों को यह मौका देती है और उन्हें समृद्धि की तरफ़ अग्रसर बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications
