Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Friendship Day: अपनी राशि के अनुसार जानें किससे होगी आपकी पक्की दोस्ती
हर किसी के जीवन में दोस्ती की खास जगह है। आप अपने रिश्तेदार तो नहीं चुन सकते हैं लेकिन आप अपने चुने हुए दोस्तों से एक परिवार जरूर बना सकते हैं। इनके साथ आप अपने दिल की सारी बातें कह सकते हैं। घर परिवार, कॉलेज या फिर ऑफिस जैसी जगहों या जीवन में आपको किसी भी तरह की मुश्किलें आ रही हैं, उनके बारे में दोस्तों के साथ चर्चा करने में किसी तरह की झिझक नहीं होती है।

किसी के साथ दोस्ती को बनाए रखने के लिए प्रयास और आपसी तालमेल की जरूरत पड़ती है और इसमें ईगो की जगह ना के बराबर होती है। लेकिन शायद ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि राशि की मदद से भी आप अपने लिए दोस्त ढूंढ सकते हैं। भले ही दोस्ती करते समय हम सामने वाले की हर छोटी बात पर गौर नहीं करते हैं, उनकी कुछ ऐसी आदतें और सोच होती हैं जो आपके साथ कनेक्ट कर जाती हैं। इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करें और साथ में वक्त बिताएं। फिलहाल अपनी राशि के अनुसार जानें कि किन राशि के जातकों के साथ आपकी दोस्ती बहुत मेल खाती है।

मेष:
मेष राशि के जातकों की दोस्ती धनु राशि के लोगों से बहुत अच्छी रहती है। इसके साथ सिंह राशि के लोगों से भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा।

वृषभ:
वृषभ राशि की मित्रता मकर राशि वालों से अच्छी रहती है। इनके साथ ये अपनी दोस्ती एंजॉय करते हैं।

मिथुन:
इस राशि वालों की सच्ची दोस्ती कुंभ राशि के जातकों से होती है। इनका साथ मिलने से आपको सकारात्मकता मिलती है।

कर्क:
मीन राशि के जातकों के साथ कर्क राशि वालों की पक्की दोस्ती होती है। मीन राशि वालों का साथ आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह:
सिंह राशि के लोगों का तालमेल मिथुन और धनु राशि के जातकों के साथ बढ़िया रहता है।

कन्या:
कन्या राशि के लोगों की दोस्ती मिथुन और सिंह राशि वालों के साथ बहुत अच्छी रहती है।

तुला:
तुला राशि के जातकों का साथ वृषभ राशि के लोगों के साथ बढ़िया रहता है। वहीं मकर और कुंभ राशि के लोगों के साथ भी इनकी दोस्ती खूब निभती है।

वृश्चिक:
मीन और सिंह राशि के लोगों के साथ इनकी अच्छी जमती है।

धनु:
धनु राशि के लोगों के लिए सिंह और कर्क राशि के जातकों से दोस्ती बहुत मजबूत रहती है।

मकर:
मिथुन और वृषभ राशि के जातकों के साथ इनकी गहरी दोस्ती होती है।

कुंभ:
आपकी दोस्ती तुला, मकर और वृषभ राशि के जातकों के साथ अच्छी रहेगी।

मीन:
मीन राशि के लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद दोस्त कर्क राशि वाले रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
