Latest Updates
-
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी
राशियों से जाने लोगों की रहस्यमयी इच्छाएं
एक रिश्ता तब अच्छे से काम करता है कि जब दोनों साइड से कमिटमेंट होता है। रिश्ते में जो इच्छा और उत्साह आवश्यक है, यदि वो नदारद है तो संभावना है कि ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा। अपने पार्टनर की जरूरतों और इच्छाओं को समझना महत्वपूर्ण है। ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति की इच्छाएं और जरूरतें राशिचक्र पर आधारित है।
इस लेख में, हम प्रत्येक राशि की गुप्त इच्छाओं और जरूरतों की डिटेलस शेयर कर रहे है। ताकि आप उसके व्यक्तित्व के इस छिपे पहलू को जान सकें।

मेष
इस सूर्य राशि के जातक बातचीत में खुलापन और ईमानदार होना पसंद करते है। ये अपने पार्टनर के साथ अच्छी समझ रखते है। अगर त्वरित परिणाम ना मिले तो ये बहुत आसानी से बोर हो सकते है और अपनी रूचि खो सकते है। इसलिए, अगर आप इनके साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते है, तो आपको किसी भी तरह की चुनौती के लिए तत्पर रहने की जरूरत है।


वृषभ
ये जातक जिददी और संवेदनशील दोनों तरह के अजीब स्वभाव वाले होते है। ये बहुत सतर्क है, लेकिन जिददी भी। उनका ये स्वभाव ये आश्वसत करता है कि अगर उन्होंने किसी चीज को पाने का मकसद बनाया है, तो निश्चित रूप से वे उसे प्राप्त करके रहेंगे। एक पार्टनर के रूप में, आपको इन्हें हर तरीके से हर स्थिति में सहयोग देने की जरूरत है और इन्हें जिंदगी में सिर्फ एक चीज सबसे ज्यादा चाहिए और वो है सुरक्षा।

मिथुन
ये जातक बहुत एडवेंचर्स और उत्सुक होते है। ये बहुत चतुर और क्रिएटिव माने जाते है। वे अपने ज्ञान को बढ़़ाने की इच्छा रखते है और इनमें शिक्षा और सूचना के लिए अतृप्त प्यास होती है। ये अनुभवों से सीखना चाहते है और इससे लाभ प्राप्त करना चाहते है।

कर्क
ये सभी सूर्य राशियों में से अत्यधिक स्वावलंबी व्यक्ति होते है। इनकी सबसे बड़ी इच्छा स्वतंत्र और अनियंत्रित रहने की होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, ये उच्च लक्ष्य रखना पसंद करते है, ये समर्पित व्यक्ति होते है और जब ये किसी चीज को लेकर अपना मन बना लेते है तो ये लचीलापन अपनाने यानि स्थिति के अनुसार ढलने के सिद्धांत पर विश्वास रखते है। इन्हें जब तक अपनी मनचाई चीज नहीं मिल जाती तब तक ये रूकते नहीं बल्कि अपने प्रयास जारी रखते है।

सिंह
ये जातक अत्यधिक संवेदनशील होने के अलावा बहुत दयालु और केयरिंग होते है। ये कमांड में रहना और चीजों को अपने नियंत्रण में रखना पसंद करते है। सराहना प्राप्त करने की इनकी अनूठी इच्छा इन्हें कई बार मूडी बना सकती है। इनमें सम्मान पाने की भी इच्छा रहती है।

कन्या
ये कोमल दिल वाले जातक होते है और प्यार से परिपूर्ण होते है। अपनी इच्छाओं को लेकर ये कई बार बहुत उतावली दिखाते है, लेकिन इनका इरादा हमेशा अच्छा होता है। ये कई बार छोटी-छोटी चीजों को लेकर बात का बतंगड बनाने वाले और दृढ़ हो सकते है।

तुला
ये जातक बहुत नम्र और शांतिप्रिय होते है। वे अपनी जिंदगी में सभी तरह की टकराव से बचने की कोशिश करते है। ये जीवन में संतुलन और स्पष्टता से ज्यादा कुछ नहीं चाहते। इनके पार्टनर्स को इन स्थितियों से बचने की कोशिश करने की जरूरत है जब इनका दिमाग उलझनों में घिरा हो या जब इनका आंतरिक संतुलन गड़बड़ा गया हो। क्यूंकि ऐसी स्थितियां दोनों के बीच काफी गलतफहमियां उत्पन्न कर सकती है।

वृश्चिक
ये सबसे ज्यादा महत्वाकांक्षी व्यक्ति होते है। ये जुनूनी, उत्साही और बेहद स्वावलम्बी होते है। अपने सफलता की चाह को लेकर ये फोकस होते है। इसलिए, हम बहुधा ये देख सकते है कि कैसे वे अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम है।

धनु
ये बिल्डर्स और इन्नोवेटर्स होते है। जो कि नए आइडिया खोजने और उन पर विचार करना पसंद करते है। इनकी सबसे बड़ी इच्छा नई चीजों का आविष्कार करना और दुनिया में वास्तविक अंतर बनाना है। ये कुछ बड़ा करना चाहते है जो लोगों के जीवन को बदल सकता है।

मकर
ये अत्यधिक जिम्मेदार होते है और इनमें कर्तव्यनिष्ठा की भावना बहुत ज्यादा होती है। सिंह राशि की तरह, इस राशि के जातक भी टॉप पर रहने की इच्छा रखते है क्यूंकि ये अपने मित्रों, सहकर्मियों और परिजनों से सम्मान और प्रशंसा की चाह रखते है।

कुंभ
ये बहुत खोजी, मजाकिया और स्मार्ट होते है। जिंदगी में इनकी इच्छा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फोकस रहना है। कई बार इनके आसपास के लोग इन्हें असंवेदनशील यानि संवेदनाओं से रहित मानेंगे, क्यूंकि वे इस विशेषता से नहीं जुड़ सकते।

मीन
ये जातक दयालु और कल्पनाशील होते है। ये किसी भी समस्या का अनूठा समाधान ढूंढते है इसलिए अपने जीवन को आसान बनाते है। इन्हें अपने आसपास ऐसे लोगों की जरूरत है जो इन्हें यथार्थ के धरातल पर बनाए रख सकें। इस राशि की सबसे बड़ी इच्छा अपने क्रेजी सपनों को वास्तविकता में बदलना है। ये दुनिया को इस ढंग से देखना चाहते है जैसा ये इसे देखना चाहते है।



Click it and Unblock the Notifications