Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें इस होली पर कौन से रंग की गुलाल बदल सकती है आपकी किस्मत

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है। ये सर्दियों के जाने और बसंत की आमद का संकेत देता है। इस साल 21 मार्च को रंग खेला जाएगा। वहीं होलिका दहन 20 मार्च को होगा। ये माना जाता है कि होली से एक दिन पहले होलिका दहन के दौरान लोगों को अपनी सारी नकारात्मकता को जला देना चाहिए।
बसंत ऋतु से जुड़े होने के कारण ही शायद इस त्योहार का संबंध रंगों से है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को पर्व के दौरान रंगों का चुनाव अपनी राशि के अनुसार करना चाहिए। जानते हैं इस साल आपको कौन से रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए।

मेष
मेष राशि के लिए लाल रंग बहुत शुभ रहता है, इन्हें गुलाबी रंग से शांति का एहसास होगा। लाल रंग प्यार और जीत का प्रतीक है। इन्हें इस साल होली में लाल और गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए।

वृषभ
सफेद रंग में दूसरे सभी रंगों की शक्ति समाहित रहती है, वृषभ राशि के जातकों के लिए ये शुभ रहेगा। ये शांति और सकारात्मकता का सूचक है। मार्किट में पूरी तरह से सफ़ेद रंग उपलब्ध नहीं रहता है इसलिए आप इसके दूसरे शेड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस साल पीले या फिर हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। हरा रंग अच्छा समय और समृद्धि लाता है। पीला रंग काफी शुद्ध माना जाता है और ये बताता है कि मिथुन राशि के लोगों के जीवन में प्यार और उत्साह आने वाला है।

कर्क
कर्क राशि के लोग भी सफ़ेद या फिर इसके दूसरे शेड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस होली में इनके जीवन में शांति का आगमन होगा।

सिंह
इस बार त्योहार में सिंह राशि के लोग नारंगी और पीले रंग से होली खेलें। इनके इस्तेमाल से ये स्वस्थ और समझदार बने रहेंगे। ज्यादातर पीले रंग का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में होता है। इस रंग से होली खेलने से जीवन में भी शुभता आ जाएगी।

कन्या
कन्या राशि के लोगों को इस साल हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ये उन्हें जीवन की कई कठिनाईयों से पार पाने में मदद करेगा। जीवन में नयी और ताजी ऊर्जा के प्रवाह के बाद आपके काम में भी बेहतरी आएगी।

तुला
तुला राशि के लोग पीले या फिर सफ़ेद रंग से होली खेलें। पीला रंग उन्हें समृद्धि देगा तो वहीं सफ़ेद रंग से जीवन में खुशियां और शांति आएगी।

वृश्चिक
मेष राशि के समान, अग्नि चिन्ह वाले वृश्चिक राशि के जातकों को लाल या गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ाते हैं और आपका दिन भी मंगलमय रहेगा।

धनु
इस साल होली खेलने के लिए धनु राशि के जातकों को भी लाल और साथ ही पीले रंग का चुनाव करना चाहिए। पीला रंग जीवन में खुशियां भरेगा। वहीं लाल रंग आपके लिए शुभ समय लेकर आएगा।

मकर
मकर राशि के लोगों को इस साल होली नीले और हरे रंग से खेलनी चाहिए। हरा रंग उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान को एकत्र करने में मदद करेगा और नीले रंग से उनमें धैर्य आएगा। दोनों ही रंग आपको मानसिक शांति देंगे।

कुम्भ
कुम्भ राशि के लोगों के लिए नीला रंग शुभ रहेगा। ये उनकी ईमानदारी और न्याय के प्रति लगाव को सपोर्ट करता है। ये उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी लाभदायक रहेगा।

मीन
मीन राशि वालों के लिए लाल और पीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। पीला रंग घर में समृद्धि लाएगा और भौतिक चीजों की आमद बढ़ेगी। वहीं लाल रंग हर जगह सकारात्मकता लाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
