Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुरु करने जा रहा है मकर राशि में प्रवेश, इन जातकों को होगा बड़ा लाभ और बदलेगा समय
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से साल 2021 में सितंबर की 15 तारीख खास रहने वाली है। इस दिन वर्ष का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन होने वाला है। बृहस्पति देव मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस गोचर से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है तो कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। गुरु ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने के बाद 20 नवंबर को अपने स्थान में परिवर्तन करेगा और कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 15 सितंबर को गुरु ग्रह के मकर राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। इस अवधि में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए रोजाना बजरंगबली की आराधना करना फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगार जातकों को अछे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय के नए रास्ते मिलेंगे। अटके हुए काम इस अवधि में पूर्ण होंगे। आप धर्म कर्म के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। आपको रोजाना लक्ष्मी माता की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जिसका कोई खास लाभ आपको नहीं मिलेगा। हालांकि कुछ बेहतरीन मौके आपके हाथ लग सकते हैं। वहीं आपका प्रेम जीवन मधुर रहने की प्रबल संभावना है। इस राशि के लोगों को महादेव की आराधना करनी चाहिए।

कर्क राशि
इस राशि के नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको निवेश करने से बचने की जरुरत है। इस अवधि में पैसों से जुड़े फैसले आप सोच समझकर ही लें। आपको महामृत्युंजय मंत्र की माला का जाप करना चाहिए, अवश्य लाभ होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिगड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। आप अच्छे फल की प्राप्ति के लिए सत्यनारायण भगवान का पाठ करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको वाहवाही मिलेगी। धन के निवेश के लिए समय बढ़िया है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आपको इस अवधि में बजरंग बाण का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि
करियर से जुड़ा कोई बेहतरीन मौका आपको मिल सकता है जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत के लिहाज से ये समय कुछ खास नहीं है। आपको भगवान शंकर के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
इस रासी के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टि से भी ये समय ठीक नहीं है। आपके खर्चे बढ़ेंगे जिससे बजट बिगड़ जाएगा। उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। इस अवधि में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस स्थिति से जल्दी उबरने के लिए आप रोजाना श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आप अपने कर्ज भी चुका सकेंगे। घर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप किसी का दिल दुखा सकते हैं। आपको इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

मकर राशि
गुरु ग्रह का यह गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है। इस परिवर्तन से आपको प्रतिकूल प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। आपके भौतिक सुख-सुविधा में कमी आ सकती है। आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि निवेश के लिए ये समय ठीक रहेगा। इस अवधि में आपको सुंदरकांड का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि
इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं मगर आय की कमी नहीं होगी। पूर्व में किए निवेश से भी धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनी योजना में बदलाव करने की जरूरत है। आपको रोजाना शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। विवाह से जुड़ी चर्चा नतीजे पर पहुंचेगी। इस अवधि में आप नए कार्य का शुभारंभ भी कर सकते हैं। आपको रोजाना रामरक्षास्त्रोत का पाठ करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
