Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
अपनी राशि से जानिये किस तरह के पाप करने में है आप माहिर
इस संसार में शायद ही कोई ऐसा मनुष्य होगा जिसने कभी कोई पाप न किया हो। आदम और इव के समय से मनुष्य किसी न किसी तरह के पाप का भागीदार रहा है। ईसाई धर्म में यह कहा गया है कि व्यक्ति को सात भयंकर पापों से दूर ही रहना चाहिए लेकिन शैतान हमेशा हम पर ज़्यादा हावी रहा है।
हम सब जानते हैं कि हम अपनी राशि की मदद से अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं चाहे वो हमारी अच्छाई हो या फिर बुराई। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपकी राशि से इस बात का भी पता लगाया जा सकता है कि आप किस तरह के पाप सबसे ज़्यादा कर सकते हैं। जी हां, यह सत्य है। आपके व्यक्तित्व के इस पहलू पर भी सितारों का नियंत्रण होता है। यदि आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़िए हमारा आज का यह लेख।

मेष: मेष राशि वाले धोखा देने में बहुत माहिर होते हैं। आप दूसरों की सोच को बदलकर चीज़ों को अपने पक्ष में कर लेते हैं और इस तरह आप उन्हें धोखा देते हैं। आपके प्रभाव में आकर कई बार दूसरे गलत निर्णय लेने पर मजबूर हो जाते हैं। आप बेहतर तरीके से जानते हैं कि किसी भी मुसीबत से कैसे निकलना है चाहे इसकी कीमत दूसरों को चुकानी पड़े।
वृषभ: जैसा कि इस राशि का चिन्ह बैल है जो सुखभोगी होता है ठीक उसी प्रकार इस राशि के जातक भी होते हैं। इन्हें अपनी चमड़ी पर रेशम और पैरों में मखमल पसंद होता है। शान और शौकत से भरा जीवन भी कई बार पाप हो जाता है क्योंकि सुख और सुविधा के लालच में मनुष्य किसी भी हद तक जा सकता है चाहे इसके लिए उसे गलत रास्ता ही क्यों न अपनाना पड़े। अपनी ज़रूरतों को पूरा करना ही इस राशि के लोगों की प्राथमिकता होती हैं। अपने जीवन में हर किसी को यह अपने फायदे और नुकसान के तराज़ू में तोलते हैं।
मिथुन: आपका राशि चिन्ह आपके पापों के बारे में बहुत कुछ बता देता है। आप दोहरे व्यक्तित्व वाले इंसान होते हैं ऐसे में अकसर लोग धोखा खा जाते हैं कि आप उनकी भलाई के बारे में सोचते हैं, जबकि हकीकत में ऐसा होता नहीं है। दूसरों की तारीफ़ कर उन्हें खुश करना और उनसे अपना काम निकलवाना आप बखूबी जानते हैं।
कर्क: बात जब इनके रिश्तों की आती है तो कर्क राशि वाले बहुत ही भावनात्मक हो जाते हैं। ऐसे में कई बार ये पाप भी कर बैठते हैं। यदि आपका पार्टनर आपको किसी भी तरह से दुख पहुंचाता है या फिर आपको छोड़ देता है तो आप उनसे बदला लेने में भी पीछे नहीं हटते। इतना ही नहीं आप इस तरह के हालातों से आसानी से उभर नहीं पाते। आप उन लोगों का दिल दुखाने में भी नही हिचकते जो आपसे बहुत प्रेम करते हैं या फिर आपकी परवाह करते हैं।
सिंह: आप हमेशा खुद को सही और दूसरों को गलत समझते हैं। आप अहंकार से भरे होते हैं और यह सोचने लगते हैं कि आपका साथी आपके लायक नहीं है इसके कारण आप उन्हें धोखा देने में भी नहीं शरमाते। कई बार खुद को परफेक्ट मानने की भूल में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं।
कन्या: हर तरह की गॉसिप में रहना और अपने आस पास की सभी जानकारियां रखने के कारण आप वह प्रसिद्धि हासिल कर लेते हैं जो आप चाहते हैं। लेकिन एक बार जब लोगों को यह पता चल जाता है कि आपके पास उनकी गोपनीय बातें सुरक्षित नहीं है तो वे फौरन आपसे दूरी बनाने लगते हैं। कई बार आप अपने सोशल स्टेटस का गलत फायदा उठाते हैं और उन लोगों का जीवन बर्बाद कर देते हैं जो आपको समझने में भूल कर बैठते हैं।
तुला: हद से ज़्यादा भावनाएं आपको किसी भी तरह के मामले को अपने हाथ में लेने का मौका देती है और आप उन लोगों को दण्डित करते हैं जिन्होंने किसी न किसी तरीके से आपको दुःख पहुंचाया है। कई बार ऐसे में आप बड़े से बड़ा अपराध भी कर बैठते हैं। आप अपना दर्द अपने अन्दर ही छिपा कर रखते हैं और यह आपके आस पास के लोगों के लिए कई बार घातक साबित हो जाता है।
वृश्चिक: आप लोगों की बाहरी ख़ूबसूरती से आकर्षित हो जाते हैं और उनकी अंदरूनी अच्छाई को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। इस तरह से आप ऐसे कई रिश्ते बनाते है जो दिल से नहीं होते और न ही उन रिश्तों से आपकी भावनाएं जुड़ी होती हैं। एक प्रकार से आप सामने वाले को धोखा ही देते हैं।
धनु: आपको बातें करना बेहद पसंद होता है? अगर हां, तो ज़्यादा बातें करना भी एक तरह का पाप होता है। बातें करना हर मनुष्य का अधिकार होता है लेकिन धनु राशि वाले अपने इस अधिकार का गलत फायदा उठाते हैं। इतना ही नहीं कई बार आप हंसी मज़ाक में ऐसी बातें कह देते हैं जिससे सामने वाले का दिल दुख जाता है।
मकर: आप अपने गुस्से के लिए काफी चर्चित रहते है। कई बार आपका हद से ज़्यादा गुस्सा आपको अनचाही परिस्थितियों में उलझा देता है। आपके इस स्वभाव के कारण आपके अपने भी धीरे धीरे आपसे दूर होने लगते हैं क्योंकि आप लगातार उन्हें अपनी गलत हरकतों से चोट पहुंचाते हैं। क्रोध एक ऐसी चीज़ होती है जो मज़बूत से मज़बूत रिश्तों को तोड़ सकती है और आपके जीवन के हर रास्ते में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है।
कुम्भ: लालच के कारण हम में से कई लोग बहुत से पाप कर देते हैं लेकिन आप आगे बढ़कर उन लोगों को कुचल डालते हैं जो आपके रास्ते में अड़चनें पैदा करते हैं। आपको पावर की भूख होती है। आपको जो भी चाहिए होता है उसके लिए आप अपनी आवाज़ उठाते हैं और अपनी राय भी रखते हैं और उन लोगों को भी चोट पहुंचाने में पीछे नहीं हटते जो आपके तरीकों से सहमत नहीं होते।
मीन: नियमों को तोड़ना आज के इस दौर में आम बात हो गयी है लेकिन हठी और ज़िद्दी होना एक तरीके से पाप है। आप सोचते हैं कि नियम तोड़ने के लिए बनाये जाते हैं। बागी बनना तब तक ही ठीक होता है जब तक इससे किसी का कोई नुकसान न हो और न ही कोई दुखी हो लेकिन हर बार नियमों को तोड़ने की आपकी यह आदत आपको और आपके आस पास के लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











