सिंह राशि वालों को तोहफे देकर पसंद है प्यार जताना, जानें अपनी राशि के बारे में

ज्‍योतिषशास्‍त्र की सहायता से आप जान सकते हैं कि जिससे आप प्‍यार करते हैं वो आपके दिल की बात जानने पर कैसी प्रतिक्रिया देगा। कुछ लोग बहुत गहराई से प्‍यार करते हैं तो कुछ लोगों को प्‍यार होने पर पंख से लग जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि प्‍यार के बारे में आपकी राशि क्‍या कहती है।

expresses love zodiac sign

मेष: 21 मार्च से 20 अप्रैल

ये बहुत ताकतवर होते हैं। जंग हो या प्‍यार, ये पूरी शिद्दत से मैदान में उतरते हैं। ये बहुत पोजेसिव होते हैं। ये आपको अपने दोस्‍तों तक से दूर रख सकते हैं। इसका कारण उनका बेइंतहा प्‍यार है। इन्‍हें अपना प्‍यार ज़ाहिर करने में थोड़ा समय लगता है।

वृषभ: 21 अप्रैल से 20 मई

वृषभ राशि वाले अपने प्‍यार को थोड़ा सिंपल ही रखते हैं। इन्‍हें प्‍यार का एहसास होने में भी देर लगती है। हालांकि, ये बहुत ईमानदार साथी साबित होते हैं। अगर ये किसी से अपने दिल की बात खुलकर ज़ाहिर करें तो इसका मतलब है कि ये उनसे सच में प्‍यार करते हैं।

मिथुन: 21 मई से 20 जून

मिथुन राशि वाले जातक खुद कुछ नहीं कहते हैं। इनका अपनी भावनाओं पर पर्याप्‍त नियंत्रण होता है। जब ये अपनी भावनाओं को लेकर पूरी तरह से संतुष्‍ट होते हैं तभी कुछ बोलते हैं। इन्‍हें अपने पार्टनर को सरप्राइज़ देना पसंद होता है।

कर्क: 21 जून से 22 जुलाई

कर्क राशि वाले किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं। इनके बहुत कम सच्‍चे दोस्‍त होते हैं। ये अपनी भावनाओं को भी व्‍यक्‍त नहीं करते हैं। हो सकता है कि ये अपने प्‍यार को ज़ाहिर करने के लिए आपको खत लिखें या कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएं।

सिंह: 23 जुलाई से 22 अगस्‍त

सिंह राशि के जातक भी अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखते हैं। पक्‍का होने पर ही ये अपने मन की बात कहते हैं। इनमें ईगो ज़्यादा होता है इसलिए ये अपने दिल की बात खुलकर नहीं बोल पाते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना चाहते हैं और उन्‍हें तोहफे देकर अपना प्‍यार ज़ाहिर करते हैं।

कन्‍या: 23 अगस्‍त से 22 सितंबर

कन्‍या राशि के जातक रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक माहौल बनाकर अपना प्‍यार ज़ाहिर करते हैं। अपने प्‍यार का इज़हार करना इन्‍हें बहुत पसंद होता है। काम में उनकी मदद करके या उनके लिए खाना बनाकर कन्‍या राशि वाले अपने पार्टनर को खुश करते हैं।

तुला: 23 सितंबर से 22 अक्‍टूबर

तुला राशि वाले सभी से प्‍यार से बात करते हैं। ये सबका आदर और सत्‍कार करते हैं। इनके चेहरे पर हमेशा मुस्‍कान रहती है और यही वजह है कि इन्‍हें प्‍यार है या नहीं, ये पता लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अपने प्‍यार का इज़्हार करने में इन्‍हें शर्म महसूस होती है। ये बहुत आसानी से किसी के प्‍यार में पड़ जाते हैं।

वृश्चिक: 23 अक्‍टबूर से 21 नवंबर

ये अपनी भावनाओं को छिपाने की कोशिश करते हैं। रोमांस के मामले में बहुत पैशनेट होते हैं लेकिन इन्‍हें डरपोक भी कहा जा सकता है। अपने प्‍यार को ज़ाहिर करने के लिए ये आपके साथ कहीं मूवी पर जा सकते हैं या आपको अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज़ कर सकते हैं।

धनु: 22 नवंबर से 21 दिसंबर

धनु राशि वाले दूसरे की भावनाओं की परवाह किए बिना अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन जब ये किसी को प्‍यार करते हैं तो बहुत सावधान हो जाते हैं और अपने शब्‍दों को तोलमोल कर बोलते हैं। इनके लिए प्‍यार किसी एडवेंचर से कम नहीं होता है। अगर ये आपसे कहीं ट्रिप पर जाने को कहें तो इसका मतलब है ये आपसे बहुत प्‍यार करते हैं।

मकर: 22 दिसंबर से 19 जनवरी

मकर राशि वाले लोग ज़िंदगी को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। ये बहुत जल्‍दी किसी के प्रति आकर्षित हो जाते हैं लेकिन जल्‍दी प्‍यार में नहीं पड़ते हैं। धीरे-धीरे प्‍यार करने में ये विश्‍वास रखते हैं। जब इन्‍हें सच में आपसे गहराई से प्‍यार हो जाएगा तो ये खुद आकर कहेंगे। कई बार तोहफे देना या आपके साथ लॉन्‍ग ड्राइव पर जाना या लंबी सैर करना इनके प्‍यार ज़ाहिर करने का तरीका होता है।

कुंभ: 20 जनवरी से 18 फरवरी

कुंभ राशि वाले जिनकी परवाह करते हैं उन्‍हें कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं। कपड़े, ज्‍वेलरी वगैरह को लेकर ये आपको सलाह देते रहते हैं। प्‍यार और कमिटमेंट के मामले में ये बहुत अलग होते हैं। ये आसानी से अपने दिल की बात नहीं कहते हैं।

मीन: 19 फरवरी से 20 मार्च

मीन राशि वाले बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं होते हैं। प्‍यार ज़ाहिर करने में भी ये पीछे रह जाते हैं। अपना प्‍यार दिखाने के इनके अलग ही फंडे होते हैं। ये आपको आधी रात को फोन करके आपका ध्‍यान अपनी ओर खींचने वालों में से होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 9:50 [IST]
Desktop Bottom Promotion