Latest Updates
-
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा
राशियों के अनुसार जाने 2018 में कैसी रहेगी आपकी लव और सेक्स लाइफ
हर इंसान के जीवन में कॅरियर, स्वास्थय और लव लाइफ बहुत ही महत्व रखता है। दौलत और शोहरत के बाद आदमी को अपने जिंदगी में सच्चे प्यार की जरुरत होती है। अगर लव लाइफ में थोड़ी सी भी खटपट हो तो जीवन की गाड़ी की रफ्तार भी बहुत धीरे चलने लगती है और इसके अलावा वयस्क लोगों की सेक्स लाइफ भी उनके लिए बाकी चीजों की तरह महत्वपूर्ण होती है।
आज हम आपको राशियों के अनुसार बताएंगे कि किस राशि के लोगों के लव और सेक्स लाइफ में उतार चढ़ाव आएंगे और कौन इस वर्ष विवाह के बंधन में बंधने वाला है। आइए जानते है।

मेष राशि
प्रेम संबंधों और वैवाहिक जिंदगी के लिए अच्छा समय है। अक्टूबर 2018 तक शुभ ग्रह के प्रभाव से आप एक विकसित दांपत्य अपनी चरम स्थिति पर होगा।
इस समय के दौरान अविवाहित जातक अपनी शादी से जुड़ा अहम निर्णय ले सकते हैं। अगर आपका किसी के साथ प्रेम संबंध नहीं है तो इस अवधि में किसी खास व्यक्ति की ओर ओर आकर्षित हो सकते है और उसके साथ प्रेम संबंध की नींव रख सकते हैं। फरवरी 20 के बाद से लेकर अप्रेल के अंत तक अविवाहित लोग अपने पार्टनर के साथ खूब सेक्स लाइफ एंजॉय कर सकते है। 7 अगस्त से लेकर साल के अंत तक ये समय अविवाहितों के लिए खूब रोमांटिक होने वाला है।

वृषभ
आपके कुंडली के सातवें ग्रह में मंगल और बृहस्पति की स्थिति बनी हुई है जो कि इस साल प्रेमी जोड़ों को मिलने में बाधा उत्पन्न करेंगे। इस साल ये राशि वालों पर शुक्र ग्रह की काफी मेहरबानी रहने वाली है। इसलिए इस साल आप अपने पार्टनर के साथ खूब सेक्स लाइफ एंजॉय करने वाले है। जो लोग इस साल रिलेशनशिप में है और शादी के बारे में न हीं सोच रहे हैं वो भी इस साल बहुत सेक्स लाइफ को एंजॉय करने वाले है।

मिथुन राशि
इस राशि के 7 वें घर में बृहस्पति का विराजमान है तो प्रेम प्रसंगों की संभावनाए बनेंगी। इस साल आपकी शादी पक्की हो सकती है। इस साल आपको अपने प्रेम प्रसंग में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है। जो लोग सिंगल फरवरी तक उनके जीवन में नया प्यार दस्तक दे सकता है। इसके अलावा कुंवारे लोगों को किसी के साथ इंटीमेट होते हुए ध्यान रखने की जरुरत है।

कर्क राशि:
शनि के मकर राशि में विराजमान होने से इस राशि के जातकों के लव और सेक्सलाइफ पर काफी असर पढ़ने वालो है। इस साल आपके प्रेम प्रसंग के मामलों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है। सेक्स लाइफ भी थोड़ी बहुत प्रभावित होगी। इस साल में मध्य फरवरी से लेकर मध्य जून और मध्य अगस्त से लेकर नवम्बर माह के अंत तक कुंवारे लोगों का बहुत अच्छा रोमांटिक समय चलने वाला है। आपके लिए इस समय हवाओं में रुमानियत भरी होगी।

सिंह राशि:
शादीशुदा जोड़ों को सम्भलकर चलने की जरुरत है, रिश्ते में खट्टास आ सकती है। अगर शादी में बहुत अड़चनें आ रही है तो ग्रह शांति की पूजा करवाएं। लेकिन ज्यादा घबराने की बात भी नहीं हैं क्योंकि बृहस्पति ग्रह आपके बचाव के लिए मौजूद रहेगा। इस साल आप अपने साथी के साथ बहुत ही शांति के साथ गुजारने वाले है आप बहुत धैर्य बांधकर चलेंगे। अगर ब्रेकअप की स्थिति भी बनती है तो आप बिगड़ती हुई बात को भी सम्भाल लेंगे। 23 मार्च से लेकर मध्य अप्रेल और 7 अगस्त से लेकर सितम्बर का अंत आपके लिए काफी सुखद रहने वाला है।

कन्या राशि :
इस बार शनि आपके कुंडली के 11 वें भाव में बैठा है तो आपके लव लाइफ में भी उतार चढ़ाव रहेंगे। मंगल की दशा भी आपके लव और रिलेशनशिप पर पड़ेगा। इस साल आपको किसी ऐसे व्यक्ति का साथ समय बिताना पड़ सकता है जो कि आपको पसंद नहीं है लेकिन मजबूरी या किसी कारणवश आपको उसे समय देना होगा। 21 फरवरी के बाद आपकी राशि में शुक्रोदय हो रहा है तो हो सकता है कि आपके जीवन में भी प्यार के फूल खिलें। इस समय कुंआरें लोगों को रतिसुख प्राप्त होगा। 21 फरवरी से लेकर मध्य जून और 7 अगस्त से लेकर नवम्बर अंत तक का समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है।

तुला राशि :
साल की शुरुआत में ही तुला राशि के जातकों के कुंडली में शुक्रोदय हो रहा है तो वे इस साल ज्यादा से ज्यादा रतिसुख को भोगने वाले है। अप्रेल से लेकर मध्य जून कुंआरे लोगों के लिए बहुत ही खुशगवार निकलेगा। साल के अंत में प्रेम की पंछी छुटि्टयां मानने के लिए बाहर कही जा सकते हैं। अप्रेल से लेकर जून, अगस्त से लेकर सितम्बर अंत तक और 7 अक्टूबर से लेकर मध्य नवम्बर कपल्स के लिए रोमांटिक रहेगा।

वृश्चिक राशि :
इस राशि वालों के लिए प्रेम के लिहाज से ये साल बहुत ही मिलाजुला रहेगा। यहां दो ऐसे महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदल रहे है जिसका असर इस राशि के जातकों के लव लाइफ पर जरुर पड़ेगा। बृहस्पति कुंडले के पांचवे भाव में बैठा है। जो कि प्रेम और दाम्पत्य जीवन से जुड़ा हुआ होता है। इस वजह से कुंआरे लोगों के जीवन में नए प्रेम का प्रवेश होगा। शुक्र ग्रह का भी इस राशि वालों को फायदा पहुंचेगा जिस वजह से कुंआरे लोग रिलेशनशिप में आएंगे। 11 फरवरी से लेकर मध्य अप्रेल, मध्य जुलाई से लेकर सितम्बर के अंत तक, 6 अक्टूबर से लेकर मध्य नवम्बर तक का समय प्रेम और दाम्पम्त्य के लिए बहुत ही खास रहेगा।

धनु राशि :
प्रेम प्रसंगों के मामले में इस राशि के जातकों के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहेगा। क्योंकि शुक्र ग्रह से इस साल इस राशि को कोई विशेष लाभ नहीं पहुंचेगा। कुंआरे लोगों को रतिसुख मिल सकता है। 21 फरवरी के बाद शुक्रोदय के कारण सिंगल लोगों की शादी में बंधने के आसार है। अगस्त का दूसरा हफ्ता, प्यार और रोमांस के लिए बहुत ही अच्छा गुजरेगा। अगर आप शादी करने का मन बना रहे है तो घर के बड़े बुजुर्गों की राय लेना न भूलें। मध्य फरवरी से मध्य जून और 6 अक्टूबर से मध्य नवम्बर आपके लिए रोमांटिक समय रहेगा।

मकर राशि :
शनि जनवरी के दूसरे हफ्ते ही इस राशि में विराजित हो चुका है जबकि 21 फरवरी को शुक्र ग्रह इस राशि से बाहर निकलेगा। दोनों ही ग्रह की स्थितियों की वजह से इस राशि के लव लाइफ में बहुत कुछ नया होगा। इस साल आपके और आपके पार्टनर के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। इसलिए आपको इसे बहुत ही सम्भलकर इस सिचुएशन को सम्भालना है।
इसके अलावा अविवाहित लोगों को रति सुख मिलने की प्रबल सम्भावना है। 21 फरवरी से लेकर मध्य जून और 7 अगस्त से लेकर 3 दिसम्बर इस राशि के लिए काफी रोमांटिक रहेंगे।

कुंभ राशि :
कुंभ राशि पर इस साल शुक्र ग्रह की मेहरबानी रहेगी, इसलिए आपको आपकी मनपसंद का लाइफ पार्टनर मिल सकता है। इस साल इस राशि के लोग खुलकर सेक्स लाइफ को एंजॉय करने वाले हैं। इस समय आपको आपके चेहते लोगों का साथ मिलेगा। 7 मार्च से लेकर मध्य जून और 7 अगस्त से लेकर नवम्बर तक आपके लिए बेहद ही रोमांटिक समय रहेगा।

मीन राशि :
ये साल ग्रहों की चाल की वजह से आपके दाम्पत्य जीवन या प्रेम प्रसंगों के लिए मिला जुला रहेगा। मंगल के प्रभाव के कारण हो सकता है कि आपका रिश्ता टूट जाए। शादीशुदा लोगों को थोड़ा आराम से चलने की जरुरत है। हो सकता है कि इस साल आप अपने किसी पुराने दोस्त से इजहार ए इश्क कर लें। अविवाहित लोग शादी की प्लानिंग कर सकते है और इस साल अविवाहितों के लिए सेक्स लाइफ एंजॉय करने के लिए ये सबसे अच्छा साल होने वाला है। 21 फरवरी से लेकर मध्य जून और 7 अगस्त से लेकर नवम्बर तक आपके लिए बेहद ही रोमांटिक समय रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications