Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण इन राशियों को देगा बंपर फायदा, मिलेंगे कई लाभ
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण पूरी दुनिया में देखा गया। अब जल्द ही चंद्र ग्रहण का दीदार भी होने वाला है। 16 मई सोमवार के दिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। वैसे तो ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों पर भी रोक लगा दी जाती है। वहीं माना जाता है कि ग्रहण का प्रभाव आम जीवन पर भी पड़ता है। ग्रहण का असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य होता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 16 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को पैसों के लेनदेन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कर्ज लेने से बचें। इस अवधि में अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें। किसी काम को लेकर अधिक उत्साह दिखाना भारी पड़ सकता है।

वृषभ राशि:
इस दौरान भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है जिससे आप सही निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करेंगे। मन को शांत रखकर खुद को तनाव से दूर रखने का प्रयास करें। सकारात्मकता बढ़ाने के लिए आप योग-ध्यान की मदद ले सकते हैं।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को अपनी मेहनत का फल हासिल होने की उम्मीद है। आय से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कर्क राशि:
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आय से अधिक खर्च होने से आपका बजट गड़बड़ हो जाएगा और इससे आपका तनाव भी बढेगा। संतान की सेहत भी आपको परेशान कर सकती है।

सिंह राशि:
आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा जिससे आपको तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चीजें अनुकूल नहीं रहेगी। आपको किसी भी तरह के विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप मानसिक सेहत के लिए तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।

कन्या राशि:
मन में कोई अनजाना सा भय बना रहेगा। आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको सतर्क रहना चाहिए।

तुला राशि:
किसी भी मुद्दे को लेकर ज्यादा उत्साह न दिखाएं और ठंडे दिमाग से उसका अध्ययन करें। पैसों के लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। परिवार में बड़े भाई से आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको धैर्य से स्थिति को सुलझाने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि:
आपको धन खर्च करने से पहले प्लानिंग करने की सलाह दी जाती है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। स्वयं को किसी भी तरह के विवाद से दूर रखने का प्रयास करें। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। वैवाहिक संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

धनु राशि:
इस अवधि में आप किसी भी तरह के गलत कार्यों से दूर रहें अन्यथा समाज में आपकी बदनामी हो सकती है। इससे लोगों के बीच आपकी छवि खराब होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों खासतौर से अपनी माता का आशीर्वाद लें।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को चंद्रग्रहण के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है इसलिए धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। आपको धैर्य रखना होगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक अपनी सेहत का ख्याल रखें अन्यथा छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। आय के नए स्रोत बनाने में समय लग सकता है, थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर होगा।

मीन राशि:
किसी बात को लेकर आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आप घमंड करने से बचें। दूसरों की मदद के लिए आगे आएं, इससे आपका ही फायदा होगा। आपको मन और दिमाग को शांत रखना होगा। इसके लिए आप योग-ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
