Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
महाशिवरात्रि के दिन होगा बुध ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा सौभाग्य प्राप्त
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ा उत्सव है। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि के दिन ही बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। बुध का यह गोचर 11 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट में होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि बुध ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। आपके लिए ये समय अनुकूल रहने की संभावना है। इस अवधि में सेहत का ख्याल रखना आपके लिए बहुत जरुरी है।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस अवधि में आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा।

मिथुन राशि:
इस अवधि में आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आपको पूर्व में किये निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए ये समय अच्छा है।

कर्क राशि:
सेहत को लेकर आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपको लक्ष्य प्राप्ति में रुकावट का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप हिम्मत न हारें। आप हर तरह की मुश्किल का सामना बखूबी कर सकेंगे। इस अवधि में आप अपना मन शांत रखें। बजट के अनुसार चलेंगे तो बचत करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि:
इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का निवेश करते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभदायक रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। मगर आप अपनी मेहनत से सभी काम सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों के विवाह का योग बन सकता है। वैवाहिक जातकों का जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी मगर धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। इस वजह से आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। धन लाभ प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना होगा।

धनु राशि:
शिक्षा से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपका रुझान धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ेगा। अपनी वाणी में मधुरता रखें अन्यथा आपकी बात किसी अपने का दिल दुखा सकती है।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को अपने काम पूरे करने में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मगर आप धैर्य से इसका सामना कर सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपको थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी जाती है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि:
बुध का गोचर इसी राशि में होने वाला है। इस अवधि में आप किसी भी तरह का गलत कार्य करने से बचें। कामकाज के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप इसी तरह अपनी मेहनत जारी रखें। बेफिजूल के खर्चों से बचें।

मीन राशि:
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी गड़बड़ हो सकती है इसलिए अपने खर्चों पर ध्यान दें। लंबी अवधि से रुका हुआ आपका कोई काम इस दौरान पूरा हो सकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
