Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बुध ग्रह करने जा रहे हैं धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। बुध ग्रह मिथुन राशि और कन्या राशि का स्वामी बताया गया है। बुध ग्रह 17 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक बुध के राशि परिवर्तन से कई तरह के बदलाव आने की संभावना है। जानते हैं 17 दिसंबर के दिन बुध ग्रह के धनु राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार फल नहीं मिल पाएगा। आपके कार्यों को पूरा होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है। वैवाहिक जीवन में समय अनुकूल रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ राशि:
आर्थिक मामलों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की उम्मीद है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को अपनी रोमांटिक लाइफ को लेकर थोड़ा संभलने की जरुरत है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी हो सकती है। आपको इस दौरान धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का समय उत्तम रहेगा। आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को समझदारी के साथ अपना कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपका शत्रु पक्ष भी सक्रिय रहेगा, मगर आप उनपर हावी रहेंगे। आप दफ्तर में अपना हर कम सावधानी से करें। छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। आपसे ईर्ष्या करने वाले सहकर्मी मौके की तलाश में रहेंगे। आप मेहनत से अपना काम करेंगे तो इस दौरान आपको सफलता के साथ लोकप्रियता मिलने की भी संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि के विवाहित जातकों के लिए ये समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा। संतान पक्ष से भी आपको कष्ट मिलेगा। उनकी शिक्षा को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आप इस दौरान स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे और अपने फैसले लेने में आपको परेशानी होगी। आपको घर के बड़ों और शुभचिंतकों की मदद लेनी चाहिए। आर्थिक तौर पर भी ये समय कुछ खास नहीं रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखमय रहेगा। आपको घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलने की संभावना है। उनकी सलाह भविष्य में आपके काम आ सकती है। माता से आपके संबंध बेहतर होंगे। घर का माहौल काफी खुशहाल रहेगा। आप इस समय का आनंद लेंगे।

तुला राशि
व्यापार से जुड़े तुला राशि के जातकों के लिए ये समय थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। अगर आपने अपने फैसले सोच समझकर नहीं लिए तो आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। आप उनकी तरफ खुद को आकर्षित होता हुआ महसूस करेंगे लेकिन प्यार के मामले में आपको सोच-विचार कर आगे बढ़ना होगा।

वृश्चिक राशि
बुध के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत बढ़िया रहेगी। इस दौरान आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल इस अवधि में मिलने की उम्मीद है। दफ्तर में काम करने का एक अलग ही आनंद आपको मिलेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए भी ये समय उत्तम रहेगा।

धनु राशि
बुध राशि परिवर्तन करके धनु राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। दोस्तों और रिश्तदारों के बीच आपकी लोकप्रियता इस दौरान बढ़ सकती है। इस दौरान आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। दफ्तर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी। वैवाहिक जीवन के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। अचानक आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल रह सकता है। आपकी सूझबूझ से यह समस्या जल्दी सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का उचित फल पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आय के नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। इस राशि के सिंगल जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा किये गए कार्यों को सराहा जाएगा।

मीन राशि
इस राशि के जातक जो व्यापार से जुड़े हैं उन्हें बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ बड़ा पद भी मिल सकता है। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा और उनका मार्गदर्शन मिलने से आपके काम भी पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी और आप बचत भी कर पाएंगे। घर का माहौल भी इस अवधि में कभी अच्छा रहेगा। आपको परिवार के साथ समय बिताने का समय मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
