Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Saturn Transit 2020: शनि का मकर राशि में गोचर, जानें आपके जीवन में कैसा होगा इसका प्रभाव
शनि को न्यायाधीश ग्रह कहा जाता है। शनि के प्रभाव से व्यक्ति फर्श से अर्श पर पहुंच सकता है और ये राजा को रंक भी बना सकता है। शनि जब एक से दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है।

इस साल मौनी अमावस्या का दिन ज्यादा ख़ास है। माघ माह की अमावस्या यानी 24 जनवरी 2020 को शनि ग्रह दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर राशि परिवर्तन करके मकर राशि में प्रवेश करेंगे। गौरतलब है कि शनि एक ग्रह में ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनि 29 साल के बाद मकर राशि में गोचर करेंगे और वहां वो अगले ढाई साल तक रहने वाले हैं।
शनि ग्रह के राशि परिवर्तन से कई जातकों के भाग्य खुल जाएंगे तो कुछ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर अच्छा रहने वाला है। घर परिवार में खुशहाली रहेगी और आपका रिश्ता एक नए स्तर पर पहुंचेगा। आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कुछ मामलों में आपका तनाव बढ़ सकता है। आपकी खुशहाली में पैसा बाधा बन सकता है।

वृषभ:
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपके जीवन में नए बदलाव आएंगे। आर्थिक परेशानियां होंगी लेकिन बाद में स्थिति सुधर जाएगी। लंबे समय से सोचे हुए आपके काम पूरे होने की संभावना है।

मिथुन:
आपके बनते हुए काम किसी भी वजह से अटक सकते हैं। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दूसरों पर निर्भर होने से बचें। परिवार में किसी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। माता पिता को खुश रखने का प्रयास करें।

कर्क:
मौनी अमावस्या के दिन होने वाले इस आकाशीय घटना के कारण कर्क राशि के लोगों के जीवन में सुख-दुःख लगा रहेगा। घर परिवार में कुछ समस्या आ सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस दौरान मकर राशि के जातकों के मान सम्मान में काफी वृद्धि होगी।

सिंह:
सिंह राशि के जातक अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। करियर की राह में आप विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। पैसों के मामले में समय अच्छा रहेगा। यात्रा का योग भी बन रहा है। अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों में संयम बनाए रखें।

कन्या
ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खुशखबरी से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन समय बीतने के साथ रिश्ता बेहतर होगा। शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। पुराने दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है।

तुला
तुला राशि के लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कुछ मामलों में आपको राहत मिलेगी तो कुछ स्थिति में आप खुद को बेचैन महसूस करेंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों का साथ बना रहेगा। लव लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत है, आपके जिद्द करने की आदत भारी पड़ सकती है।

वृश्चिक
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के जातकों के करियर में उछाल आएगा। कार्यक्षेत्र में आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। आप अपने माता पिता को किसी यात्रा पर ले जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। प्यार मोहब्बत में आपको किस्मत का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। पढ़ाई के मामले में आलस करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

धनु:
देश विदेश में सैर करने का मौका मिलेगा लेकिन आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे। इस समय मानसिक तनाव कम होगा। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा, आप सावधान रहें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

मकर:
शनि का प्रवेश मकर राशि में होने से इस राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट मिल सकता है। व्यर्थ के कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो जाएगी। प्रेम संबंध में चीजें थोड़ी ठीक नहीं चलेगी। यह समय आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलने का योग बन रहा है।

कुम्भ
कुम्भ राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। आपका गुस्सा भी इस दौरान बढ़ा रहेगा। इस समय किसी कानूनी विवाद का निपटारा हो सकता है। धार्मिक स्थल की सैर का योग बन रहा है। प्रेम संबंध में दूसरों को हस्तक्षेप न करने दें। किसी भी क्षेत्र में आप जोखिम उठाने से बचें।

मीन
शनि ग्रह के गोचर से मीन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आ जाएंगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा से आपको लाभ भी मिल सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। अचानक जीवन में किसी व्यक्ति का आगमन आपको हैरान कर सकता है। पारिवारिक रिश्तों और प्रेम जीवन के बीच आपको तालमेल बिठाने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
