Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Shukra Gochar 2023: शुक्र गोचर से इन चार राशियों की किस्मत में आएगा उछाल,
ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी स्थिति का प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है। शुक्र ग्रह को विलासिता, धन-वैभव और प्रेम से जोड़कर देखा जाता है। जिस जातक की राशि में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उसके जीवन में रोमांस भरपूर रहता है। साथ ही वह ऐशो-आराम की जिंदगी बिताता है। शुक्र देव 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। जानते हैं कौन सी चार राशियां हैं जिन्हें शुक्र के मीन राशि में प्रवेश से धन व समृद्धि का लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि:
शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इस अवधि में वाहन अथवा घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल रहने की संभावना है। आपको विशेष लाभ मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या का निवारण होगा। यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो कोई बेहतरीन मौका हाथ लग सकता है। आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। इस अवधि में परिवार का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे।

सिंह राशि:
शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर पड़ने की उम्मीद है। धन लाभ की संभावना नजर आ रही है। आपको ऐसे स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। पूर्व में किये निवेश से फायदा मिल सकता है। इस राशि के व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आप बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं।

कन्या राशि:
शुक्र गोचर से लाभ प्राप्त करने वाली राशियों की लिस्ट में कन्या राशि के जातक भी शामिल हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आपसी ग़लतफहमी दूर होगी और प्यार बढ़ेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश नजर आएंगे। प्रमोशन के अवसर भी बन रहे हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
