Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कन्या राशि में होगा शुक्र देव का गोचर, इन पांच राशियों की खुलने वाली है किस्मत
शुक्र देव को भोग-विलासिता, प्रेम-संबंध, भौतिक सुख-सुविधा का कारक ग्रह माना जाता है। जिस जातक की राशि में शुक्र की स्थिति अच्छी रहती है उसके जीवन में ऐशो-आराम की कोई कमी नहीं रहती है। शुक्र ग्रह अब अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र देव 11 अगस्त 2021, बुधवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 6 सितम्बर तक वो इसी राशि में विराजमान रहेंगे और फिर तुला राशि में चले जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 11 अगस्त को शुक्र देव के कन्या राशि में प्रवेश के बाद सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इस अवधि में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं, आपका ही नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है। व्यापार के मामले में सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। प्रतिदिन खाली पेट नींबू पानी का सेवन आपके लिए फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि:
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवधि में आपको कई अच्छे अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है लेकिन वो ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगी। इस अवधि में आपको अच्छे परिणाम पाने के लिए रोजाना शुक्रदेव के मंत्र "ॐ शुक्राय नमः" का जाप 108 बार करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय ठीक ठाक रहने की उम्मीद है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर आपके विचार थोड़े अलग पड़ सकते हैं। मगर इस अवधि में आप सकारात्मकता अनुभव करेंगे। जमीन या मकान में निवेश करने के लिए समय अभी ठीक नहीं है। आप चाहें तो शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। माता लक्ष्मी का पूजन करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों का अपने भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। पैसों को लेकर तकरार हो सकती है। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस अवधि में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में सुधार लाने के लिए आपको ही प्रयास करने होंगे। कामकाज के क्षेत्र में अच्छे नतीजे पाने के लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको रोजाना पार्वती माता का पूजन करना चाहिए।

सिंह राशि:
इस राशि के जातकों को खुद पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने में समय लग सकता है। इस राह में कुछ मुश्किलें भी आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। बेहतर होगा आप अपने व्यय में कटौती करें। नौकरीपेशा जातक अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मानपूर्वक बात करें और उनसे बहस करने से बचने। आप अपनी विनम्रता से ही सभी मामले सुलझा पाएंगे। आपको हर शुक्रवार को देवी मां की पूजा करनी चाहिए।

कन्या राशि:
शुक्र देव का गोचर कन्या राशि में ही होने जा रहा है। इस कारण आपको उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने बजट से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव होगा लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। आप अपनी सुझबुझ से मामले को संभाल लेंगे। किसी बात को लेकर पिता से नोकझोंक हो सकती है। भोलेनाथ की आरधना से आपको लाभ होगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। धन सम्बन्धी कार्य करने के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। मां दुर्गा की पूजा अवश्य करें, उनकी कृपा बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि:
इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आय के साधनों में बढ़ोतरी नहीं हो पायेगी। आपको अपने बजट को संतुलित रखना होगा ताकि माह के अंत में पैसों से जुड़ी परेशानी न हो। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ कुछ कम ही मिल पाएगा। बिना सोचे समझे करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला न लें। संभव हो तो इस अवधि में यात्रा करने से बचें। भाई-बहनों के बीच खटपट हो सकती है। आप समझदारी से काम लें। आप अनुकूल परिणाम चाहते हैं तो शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

धनु राशि:
करियर को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपको अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाने की जरुरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा लेकिन इसके लिए कड़ा मुकाबला झेलना पड़ेगा। आप अपनी लीडरशिप क्वालिटी से सबको प्रभावित करेंगे। पैसों के मामले में थोड़ी तंगी रह सकती है। घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास जरुर करें। रोजाना सरस्वती वन्दना करना आपके लिए लाभकारी है।

मकर राशि:
मकर राशि के कुछ जातकों को भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य जातकों को इस अवधि में बड़े निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में की गई यात्रा से कुछ खास लाभ नहीं होगा। पिता से मतभेद हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई के प्रति अपना फोकस बनाए रखने की जरुरत है। पार्वती मां का पूजन करें और शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको उचित फल प्राप्ति के लिए और अधिक परिश्रम करना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस अवधि में निवेश से बचें। हालांकि कई प्रयास आपके ऐसे रहेंगे जिसमें आपको कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। महादेव की पूजा करें, उनका आशीर्वाद जरुर प्राप्त होगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को मानसिक दबाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप इस तरह की स्थिति से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर ठीकठाक रहने की उम्मीद है। वरिष्ठ आपके काम से खुश नजर आएंगे। आप अपने शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहना चाहिए। आपके प्रयासों से वैवाहिक जीवन में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। शुक्रवार के दिन घर में कपूर जलाने से सकारात्मकता बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
