Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सूर्य ग्रहण 2018: राहु में लग रहा है ग्रहण इन राशियों पर होगा असर
16 फरवरी 2018 को साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन आंशिक सूर्य ग्रहण होने के कारण ज्योतिषीय विद्या के अनुसार यह सूर्य ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और कुम्भ राशि में लग रहा है।

शतभिषा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण परेशानी का कारण बन सकता है।

मेष
सूर्य ग्रहण से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।

वृषभ
ग्रहण का थोड़ा नकरात्मक प्रभाव इस राशि के लोगों के जीवन पर पड़ सकता है। इस दौरान आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। थोड़ी बेचैनी हो रहेगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है।

मिथुन
लाभ और उन्नति की संभावना कम है। प्रेम संबंधों में तकरार पैदा हो सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कर्क
ग्रहण का असर इस राशि पर देखने को मिल सकता है। यह समय आप पर भारी रहेगा। जीवन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। अचानक धन हानि और मानहानि हो सकती है।

सिंह
किसी से साझेदारी है तो संभलकर काम करें। जीवन साथी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मच सकती है, विशेष सावधानी रखें।

कन्या
इस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ फलदायी है। शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। हर जगह से अच्छी खबर मिलेगी। जो काम काफी समय से अटका हुआ है उसके पूरे होने की खुश खबरी मिलेगी।

तुला
नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। तनाव बढ़ने से परेशानी होगी- लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए भी सूर्यग्रहण उत्तम फल देने वाला है। सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि की संभावना है। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी।

धनु
इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा मंगलमय रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।

मकर
मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी कष्ट दे सकती है।

कुंभ
हालांकि ये ग्रहण कुंभ राशि वालों को सीधा प्रभावित कर रहा है तो मानसिक तनाव बने रहने की सम्भावना है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है। तनाव न लें। शारीरिक कष्ट भी रह सकता है।

मीन
राशि पर सूर्यग्रहण का मिला-जुला असर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोच-समझकर बोलें, परिवार में विवाद हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
