Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सूर्य देव का धनु राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों में से चमकेगा किसका सितारा
सूर्य देव 15 दिसंबर, मंगलवार की रात 9 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। किसी भी खगोलीय घटना का प्रभाव व्यक्ति के जीवन को किसी न किसी रूप जरूर प्रभावित करता है। 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है और इसके अगले ही दिन सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के धनु राशि में गोचर को धनु संक्रांति भी कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस गोचर से मिश्रित फल की प्राप्ति होने की संभावना है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। इस अवधि में आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। संतान पक्ष से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। शिक्षा से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में सावधान रहना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। सेहत से जुड़ी किसी परेशानी से दोचार होना पड़ सकता है। दफ्तर में आपका काम बढ़ सकता है, आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस दौरान आपको मानसिक शांति के लिए ध्यान व योग की तरफ अपना रुझान बढ़ाने की सलाह दी जाती है। आप परेशान न हों, ये स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। आपके द्वारा किये गए कार्यों में जल्द सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रयास बढ़ाने की जरुरत है। इससे आपका लाभ बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में पार्टनर से मनमुटाव बढ़ सकता है। इस स्थिति का सामना धैर्य से करें और खुद को शांत रखें। आपकी समझदारी से मामला जल्दी सुलझ जाएगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अच्छी सूचना मिल सकती है। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा। शत्रु पक्ष से थोड़ा सावधान रहें। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में कलह से आप परेशान हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। आपको मिश्रित परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार में आएगा और आय के नए स्रोत मिलेंगे। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं। पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है। ये समय रूठने-मनाने में चला जाएगा। आप अपने दिमाग को शांत रखें और स्थिति को संभालने का प्रयास करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कई तरह के संकट झेलने पड़ सकते हैं। आपको एकाग्रता बनाने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत गड़बड़ रहने से आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आप परिवार को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। कामकाज के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। आप केवल लापरवाही करने से बचें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान यात्रा करने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोतों के लिए किये गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय ठीकठाक रहने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप इस दौरान बचत करने में सफल रहेंगे। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। घर में इस बीच किसी बात को लेकर कलह हो सकती है जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे। आप अपशब्द कहने से बचें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। दफ्तर में आपका काम ठीक चलेगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि
संभावना है कि धनु राशि में ही होने वाला सूर्य का यह गोचर इस राशि के जातकों को बड़ा लाभ दिलवा सकता है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। समान में मान-सम्मान के साथ आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मगर इससे आपके अंदर घमंड का भाव आ सकता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में भी तनाव पैदा हो सकता है। जीवनसाथी आपके बदले हुए व्यवहार से नाखुश रहेंगे और आप रिश्ते में दूरी का अनुभव करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि
सूर्य के गोचर से आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से ये समय ठीक नहीं रहेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस स्थिति का सामना आप धैर्य के साथ करें। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को अनुकूल फल मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को भारी लाभ मिल सकता है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क बढ़ेंगे और इसका लाभ आपको भविष्य में जरूर होगा। प्रेमजीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है, बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। संतान पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। वरिष्ठों के सहयोग के साथ साथ प्रमोशन भी मिल सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दफ्तर में आपका मान बढ़ेगा। आपको प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। पारिवारिक जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ आपका मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। इस अवधि में अपने पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें और किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
