Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेस्ट मैरिड लाइफ के लिए वृष राशि वाले चुनें इन 3 राशियों के लाइफ पार्टनर
शादी सात जन्मों का बंधन होता है। सात फेरों के साथ पति पत्नी जन्म जन्म तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाते हैं। शादी के लिए लड़का लड़की के दिलों का मिलना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि लाइफ पार्टनर अगर सही न हो तो जीवन नर्क बन जाता है।
भारत में शादी से पहले लड़के लड़की की कुंडलियां मिलाना जरूरी होता है। जब गुण मिलते हैं तो जोड़ियां बनती है। वैसे तो हर रिश्ते की नींव भरोसा होता है। अगर एक दूसरे पर सच्चा विश्वास हो तो रिश्ता खुद ही मजबूत बन जाता है। सच्चा प्यार और भरोसा बिगड़े हुए रिश्तों को भी सुधार देता है।
अगर आप सिंगल है और आपको अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश है तो यहां हम आपको आपकी शादी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे जिससे आपको अपने सही जीवनसाथी चुननें में मदद मिलेगी। जी हां हम आपको आपकी राशि के अनुसार बताएंगे कि आपके लिए कौन सी राशि के जातक सबसे अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होंगे।
यहां हम आपको वृष राशि वालों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे जैसे उनका स्वभाव, पसंद नापसंद साथ किस राशि वालों के साथ शादी के लिए उनकी जोड़ी कमाल की साबित होगी। तो चलिए देखते हैं।

वृष राशि वालों का स्वभाव
इस राशि के जातक अपने राशि चिन्ह की तरह होते हैं। वैसे तो ये शांत होते हैं लेकिन एक बार जब इन्हें गुस्सा आ जाता है तो इन्हें काबू में करना मुश्किल होता है। ये बहुत परिश्रमी होते हैं। एक बार जो ये ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।

वृष राशि वालों की पसंद
इस राशि के जातक कला प्रेमी होते हैं। इन्हें मौज मस्ती पसंद होती है लेकिन ये कोई भी काम दायरे में रहकर करना पसंद करते हैं। इन्हें नयी नयी चीजों को सीखना उनके बारे में जानकारी हासिल करना अच्छा लगता है।

इन चीजों को वृष राशि वाले नापसंद करते हैं
वृष राशि वालों को अपने मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है। ये हर काम अपने हिसाब से करना चाहते हैं। ये जल्दी समझौता नहीं करते हैं। इन्हें ज्यादा भाग दौड़ करना पसंद नहीं होता है।

वृष राशि वालों को इन राशि वालों के साथ करनी चाहिए शादी
वृष राशि वाले बहुत ही भावनात्मक होते हैं। इन्हें भावनात्मक रूप से सपोर्ट करने वाला जीवनसाथी चाहिए होता है। इसके अलावा इन्हें बेहद बेहद केयरिंग और प्यार करने वाले लाइफ पार्टनर की तलाश होती है। इस हिसाब से वृष राशि वालों की परफेक्ट जोड़ी कर्क कन्या या मीन राशि वालों के साथ बनेगी।



Click it and Unblock the Notifications
