Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बृहस्पति-शनि आए करीब, जानें 397 साल बाद हुए इस महासंयोग का सभी 12 राशियों पर असर
साल 2020 में 21 दिसंबर का दिन खगोलीय घटनाओं से भरा रहा। यह साल के सबसे छोटे दिन और सबसे लंबी रात के रूप में दर्ज हुआ। इसके आलावा 21 दिसंबर, सोमवार के दिन सौरमंडल के दो प्रमुख ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद नजदीक आए। यह स्थिति 397 सालों के बाद बनी। गौरतलब है कि साल 1623 में इतने नजदीक आए थे। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने से लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव जरूर पड़ता है। जानते हैं बृहस्पति और शनि के नजदीक आने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के लिए ये महासंयोग शुभ रह सकता है। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, उनके पूरे होने की भी संभावना है। करियर के मामले में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के लिए ये समय थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। परिवार के अन्य सदस्यों की सेहत का भी ख्याल रखें। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।

मिथुन राशि:
इस महासंयोग से मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आने वाले कुछ समय तक जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में अनबन रहने की संभावना है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल जातकों को अपने मनपसंद साथी के साथ विवाह के बंधन में बंधने का मौका मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक तौर पर ये समय काफी शुभ रहेगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए ये समय सुखद रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन की गाड़ी सुगमता पूर्वक आगे बढ़ेगी। हालांकि आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
बृहस्पति और शनि के महासंयोग का सकारात्मक असर कन्या राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। करियर से जुड़ा कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे लोगों के लिए ये समय बहुत उत्तम रहने की उम्मीद है।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को इस समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आप कोर्ट कचहरी के मामलो से दूर रहें। इस दौरान किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचें अन्यथा मामला बढ़ सकता है और इसमें आपका ही नुकसान होगा।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये महासंयोग शुभ समय लेकर आया है। इस दौरान आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आप नए मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। करियर के मामले में आपको बड़ी तरक्की मिल सकती है। इस दौरान आपको अपने बड़े और जानकारों से कोई अच्छी राय मिल सकती है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के जीवन में करियर से जुड़ा एक बड़ा मौका आ सकता है। ये आपके भविष्य के लिए एक बड़ा अवसर बन सकता है। मगर आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों और शुभचिंतकों की मदद ले सकते हैं।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दफ्तर में आपको ऊंचा ओहदा मिल सकता है।

कुंभ राशि:
इस राशि के लोगों को अपने बजट पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इस तरह की स्थिति में आप मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक इस दौरान निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति महसूस कर सकते हैं। उन्हें सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आप अपनों की मदद से अपना फैसला ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
