Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 5 राशियों के लिए 2019 रहने वाला है बेहद खास
हम में से कई लोगों के लिए साल 2018 खास नहीं रहा। इस साल ऐसी चुनौतियां भी झेलनी पड़ी जिसने हमें अंदर तक झकझोर कर रख दिया। ज़्यादातर लोग इस साल के जल्द से जल्द खत्म होने और नए साल के आने का इंतज़ार कर रहे हैं और खुशखबरी ये है कि कई लोगों के लिए आने वाला साल वाक़ई काफी अच्छा रहने वाला है।

2019 में आपके सितारे आपके जीवन को कई ढंग से प्रभावित करके आपको सकारात्मक ऊर्जा देंगे। आपको आने वाले साल में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।
लेकिन ये ध्यान रखें कि आपको अपने प्रयासों में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़नी है क्योंकि यही आपके अच्छे भविष्य की बुनियाद बनेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए 2019 लकी रहने वाला है।
Most Read: 2019 वार्षिक राशिफल

सिंह (जुलाई 23 – अगस्त 22)
चाहे सितारे आपके पक्ष में हो या नहीं, आप सभी 12 राशियों में एक हीरो की तरह हैं। चाहे आप किसी भी तरह की स्थिति में फंसते हैं, वहां से निकलने का रास्ता आप खुद ही ढूंढ निकालते हैं।
इसमें कमाल की बात ये है कि आपको इसके लिए अलग से मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। आप बहुत ही स्वाभाविक तरीके से लोगों की नज़रों में आ जाते हैं। 2019 आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा बल्कि आप अपने दम से उसे अपने लिए अच्छा बना लेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

धनु (नवंबर 23 – दिसंबर 21)
आप सभी राशियों में से सबसे ज़्यादा रोमांच में दिलचस्पी रखने वालों में से हैं। इस राशि के लोग हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं। आप बहुत क्रिएटिव हैं। आपकी कल्पनाशीलता आपको दूसरों से अलग बनाती है। आप किसी भी तरह की बंदिश में खुद को बांधकर रखना नहीं चाहते हैं। आपके भीतर की जिज्ञासा आपके लिए नए साल में सफलता लाने वाली है। आपका भयमुक्त आचरण आपको नई चीज़ों की खोज करने और नए अवसर तलाश करने में मदद करेगा।

कन्या (अगस्त 23 – सितंबर 22)
2018 कन्या राशि के लिए खास नहीं रहा। लेकिन निराश होने की ज़रूरत नहीं है। 2019 में आपकी किस्मत बदलने वाली है। ये साल आपके जीवन के बेहतरीन सालों में से एक होगा। इस साल आप इमोशनल और शारीरिक रूप से काफी सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। जो रिश्ता आपके दिल के बहुत करीब है उसे मज़बूत करने का आपको समय मिलेगा।
इतना ही नहीं, आप खुद को उस स्थिति में पाएंगे जहां आप नए बांड्स और कनेक्शन बनाएंगे जो आपके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आप अगले साल अपने लाइफ पार्टनर से भी मिल सकते हैं। बस आप पूरे साल अपने दिल और दिमाग के दरवाज़े खुले रखें।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 – नवंबर 22)
अगर आप मज़बूत और विश्वसनीय रिलेशनशिप बनाने के लिए काम कर रहे हैं तो आपको जान कर ख़ुशी होगी कि आने वाला साल आपका है। आपको ज़्यादा इंतज़ार करने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। वृश्चिक राशि के बहुत से जातक इस साल के आरम्भ में ही अपने सच्चे प्रेम को तलाश कर लेंगे।
हो सकता है कि किसी पुराने रिश्ते में चीज़ें बेहतर हो जाएं या फिर आप किसी नए चेहरे से मिलेंगे। ये रिश्ता ऐसा होगा जो लंबे समय तक आप दोनों को बांधे रखेगा।

मीन (फरवरी 19 – मार्च 20)
प्यार के मामले में आपको भी अगले साल कामयाबी हासिल होने वाली है। लेकिन आपको थोड़ा सा ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है। साथ ही ये ज़रूरी है कि आप अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें। जिस शख्स की मुलाक़ात आपसे होने वाली है, उससे मिलकर आप महसूस होगा कि आप अपने जीवन में इसी का इंतज़ार कर रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
