Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
इस राशि के लोग हमेशा रहते हैं खुश

आपको भी कई बार कुछ लोगों को देखकर हैरानी होती होगी कि आखिर हर समय वो इतने खुश कैसे रह लेते हैं। उनकी ज़िंदगी में सब कुछ परफेक्ट कैसे हो सकता है या फिर उन्हें हमेशा खुश रहना ही अच्छा लगता है?
खैर, उनकी इस खुशी का संबंध उनकी राशि से हो सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा खुश रहती हैं और इनका मूड हमेशा ही अच्छा रहता है। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो हमेशा माहौल को हल्का रखने में यक़ीन करते हैं। आपको बता दें कि इन राशि के लोगों को खुश रहने के लिए किसी वजह की ज़रूरत नहीं होती है क्योंकि ये हर परिस्थिति में सकारात्मक रहते हैं।

धनु : 23 नवंबर से 22 दिसंबर
इस राशि के जातक हर तरह की संभावनाओं और अवसरों के लिए तैयार रहते हैं। ये हमेशा आशावादी और खुश रहते हैं। जब भी इन्हें दुख या अकेलापन महसूस होता है तो ये कुछ नया करने या नया दोस्त बनाने की सोचते हैं। ये ज़्यादातर अच्छे मूड में ही रहते हैं क्योंकि ये अपने अनुभवों से सीखते रहते हैं। अगर ये दुखी हैं तो ये कहीं घूमने जाना या अपनी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव लाकर उस परिस्थिति को हैंडल करने की कोशिश करते हैं।
मेष : 21 मार्च से 19 अप्रैल
मेष राशि के जातकों का शरीर हर वक्त चलता रहता है। इनके एंडोर्फिन हमेशा इनके मूड को बेहतर बनाए रखता है। साथ ही ये लोग छोटी-छोटी बातों पर टेंशन नहीं लेते हैं और उन चीज़ों के बारे में ज़्यादा नहीं सोचते हैं जो इनके बस में नहीं है। ये अपने आसपास की नकारात्मक भावनाओं और निराशा को नज़रअंदाज़ करते हैं। ये किसी भी बात को दिल से नहीं लगाते हैं और कुछ भी गलत होता है तो उसे पकड़कर बैठे नहीं रहते हैं।
सिंह : 23 जुलाई से 13 अगस्त
सिंह राशि के जातक हमेशा खुश नज़र आते हैं। इनके पास हमेशा दोस्त और परिवार का साथ होता है जो इन्हें हिम्मत देता है। ये कुछ ऐसे होते हैं जो कॉफी स्टोर में जाकर कोई और बेवरेज उठा ले आएं। अपने आसपास के लोगों के साथ इनका रिश्ता बहुत अच्छा होता है। ये जहां भी जाते हैं अपने अंदर की चमक से लोगों को प्रभावित कर देते हैं। इनका मूड हमेशा ही अच्छा रहता है।
तुला : 25 सितंबर से 23 अक्टूबर
तुला राशि के लोग अपने अच्छे मूड को लेकर बहुत सचेत रहते हैं। इन्हें नकारात्मक चीज़ें बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है और ये हमेशा खुश रहना पसंद करते हैं। ये खुद को खुशी देने वाली हर छोटी चीज़ पर ध्यान देते हैं। दुखी होने पर ये खुद के लिए फूल खरीदते हैं या स्वयं अपना ख्याल रखने लगते हैं।
मिथुन : 21 मई से 20 जून
मिथुन राशि के जातकों का मूड बदलता रहता है लेकिन ये अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर देते हैं। अगर ये नाखुश या गुस्सा होते हैं तो उसे अपने दिमाग से बाहर निकालकर ही मानते हैं। इन्हें हमेशा हर चीज़ में खुश रहने की आदत होती है इसलिए इन्हें दुखी कर पाना थोड़ा मुश्किल है। ये कोई किताब पढ़कर या अपना पसंदीदा गाना गाकर भी खुश हो जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
