Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन राशियों के लोग होते हैं ड्रामा किंग और क्वीन
किसी भी राशि के बारे में आप सबसे अच्छी बात क्या सोच सकते हैं? हर राशि के कुछ निश्चित गुण होते हैं, कुछ बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं तो कुछ राशि के लोग ड्रामा करने में माहिर होते हैं। इस आर्टिकल में, हम आपको उन राशियों के बारे में बता रहे हैं, जो सभी का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इन्हें ड्रामा किंग या क्वीन कहा जाता है। ऐसे लोग चाहते हैं कि हर कोई इनकी तरफ ध्यान दें और इनकी परवाह करे।
ऐसे लोग छोटी सी बात का मुद्दा बनाने में आगे होते हैं, ऐसा लगता है जैसे ड्रामेबाज़ी करना इनके ब्लड में है क्योंकि ये राशियां ड्रामा पसंद करने के मामले में अव्वल होते हैं। तो, चलिए जानें इन राशियों के बारे में जो ज़िंदगी में ड्रामा और सबका आकर्षण पसंद करते हैं।

मेष: (21 मार्च-19 अप्रैल)
मेष राशि के लोग तर्क की शुरुआत करने में आगे होते हैं। जबकि कुछ जीवन में नकारात्मकता को नज़रअंदाज़ कर आगे बढ़ने का विकल्प चुनते हैं लेकिन इस राशि के व्यक्ति लड़ाई करने का अवसर आसानी से छोड़ नहीं सकते हैं। कभी-कभी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़ाई आखिर किस बात के लिए आरंभ हुयी थी। वजह चाहे जो भी हो, ये लोग अकसर लड़ाई की शुरुआत करते दिख जाएंगे। अगर आप इन व्यक्तियों को गहरी सांस लेकर अपने गुस्से पर काबू करने की सलाह देते हैं तो निश्चित ही आप गलत दिशा में कोशिश कर रहे हैं।
मिथुन: (21 मई-20 जून)
मिथुन राशि के लोग गड़बड़ी कर तमाशा देखने का आनंद लेते हैं। ये लोग सीधे तौर पर कोई ड्रामा नहीं करते हैं बल्कि लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ कर पीछे से तमाशा देखना पसंद करते हैं। मिथुन राशि के लोग गॉसिप करना और फैलाना भी पसंद करते हैं। दूसरी तरफ, इनकी दोहरा व्यक्तित्व इनका ये काम आसान करती है, जिसकी मदद से ये पकड़े जाने पर मासूम चेहरा बनाकर उस स्थिति से निकलने की कोशिश करते हैं।
कैंसर: (21 जून-22 जुलाई)
माना जाता है कि कैंसर राशि के लोगों का मूड इंद्रधनुष के मुक़ाबले में भी ज़्यादा बदलता है। इनके हर मूड का रंग अलग होता है। एक मिनट में, ये बहुत अच्छे और प्यारे होते हैं और दूसरे मिनट में ही ये गुस्से से भरे दिखाई दे सकते हैं। यदि आप इस राशि के व्यक्तियों के नज़दीक हैं, तो आप जान लेंगे कि एक ही पल में ये आप पर भड़क सकते हैं और उसी पल गले से भी लगा सकते हैं। ऐसे लोग किसी भी पल अपने बदलते मूड की वजह से ड्रामा कर सकते हैं।
सिंह: (23 जुलाई-23 अगस्त)
सिंह राशि के व्यक्ति एक मामूली सी लड़ाई को बड़ा मुद्दा बना सकते हैं। इस राशि के व्यक्ति सोचते हैं कि ज़िंदगी एक फिल्म की तरह है और वे इसके सितारे हैं और यह उनकी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। इन व्यक्तियों को सब कुछ नाटकीय लगता है। ये लोग ज़्यादा देर तक ड्रामा से दूर नहीं रह सकते। जहां कुछ चीज़ें दूसरों के लिए पूरी तरह से महत्वहीन प्रतीत होती हैं, इस राशि के लोग उसे एक अच्छा अवसर समझते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
