Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
शुक्र का मेष राशि में गोचर, जानें कैसे बदलेगी आपके विवाह और रिलेशनशिप की दशा
यदि राशि में शुक्र की स्थिति शुभ रहती है तो व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता मिलती है। व्यक्ति की पर्सनालिटी में भी सकारात्मक बदलाव आता है और वह दूसरे लोगों को आकर्षक लगने लगता है। ऐसे लोग सामने वाले का दिल तुरंत जीत लेते हैं। शुक्र ग्रह का व्यक्ति के लव रिलेशन और दांपत्य जीवन पर भी भारी असर पड़ता है। यदि कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक नहीं है तो जीवन में सुख कम हो जाता है और दांपत्य जीवन में भी उथल-पुथल बनी रहती है।

जीवन में सभी सुखों का कारक शुक्र ग्रह 29 फरवरी, शनिवार को सुबह 01:31 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

मेष राशि
शुक्र के गोचर से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आसपास के लोग भी आपसे खुश रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आप सुख का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। आप अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। आप स्वयं पर धन खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान अहम की भावना से बचें।

वृषभ राशि
शुक्र राशि का गोचर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। जीवन में कई तरह की सुख-सुविधाएं मिलेंगी। इससे आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। आपकी आय अच्छी रहेगी जिससे आप सभी तरह के खर्चे पूरे कर पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है, अपना विशेष ध्यान रखें। दूसरे शहर या राज्य से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि
शुक्र ग्रह के मेष राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र सफलता मिलेगी। क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा लाभ कम पाएंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशि
शुक्र के कारण आपके कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपका ध्यान काम में नहीं लगेगा। इस दौरान अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। नए वाहन की खरीदारी भी हो सकती है। इस अवधि में आपका व्यक्तित्व बेहतर रूप में सबके सामने आएगा। धन लाभ का योग बन रहा है। आप अपने काम के प्रति ज्यादा सतर्क रहेंगे जिससे आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा।

सिंह राशि
शुक्र के गोचर से आपकी नौकरी में ट्रांसफर की संभावना नजर आ रही है जो आपके लिए लाभप्रद रहेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में लोगों से प्रशंसा मिलेगी। काम में तारीफ मिलने के साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके भाई-बहनों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि
शुक्र के मेष में प्रवेश करने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके पिता की सेहत थोड़ी नरम रहने की संभावना है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ नहीं मिल सकेगा जिससे आपके कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। आपको दूसरे स्रोतों से धन प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि
शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी प्रभावशाली रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बना रहेगा। आप दोनों एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। शादीशुदा जीवन में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मन में अधिक कामेच्छा का भाव आने से आप किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षित महसूस कर सकते हैं। यदि आपने नियंत्रण नहीं रखा तो जीवन में तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि
यह समय आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। साथ ही आपका शत्रु पक्ष आपका नुकसान कराने के लिए सक्रिय रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, उनका ख्याल रखें। आपको नौकरी के क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। आपको आगे बढ़ने का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। इस दौरान आप अपना पुराना कर्ज चुकाने का प्रयास कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

धनु राशि
आपको अपनी लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आप दोनों के बीच रिश्ता और मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। कर्ज में फंसे जातकों को इस दौरान राहत मिलेगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा और आप अपने सभी कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातक कुछ परेशान रहेंगे और वे अपनी जॉब में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अपने खर्चीले स्वाभाव में थोड़ा नियंत्रण करना चाहिए।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में शांति का माहौल होगा और सदस्यों के बीच तालमेल देखने को मिलेगा। कुछ लोग घर के रंग-रोगन में धन खर्च कर सकते हैं। परिवार में ही नहीं बल्कि कार्यस्थल पर भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका प्रदर्शन पहले के मुकाबले और बेहतर होगा। आप खुद की पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। इस समय आपको अपनी माता का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकेंगे। आपको अच्छा धन लाभ मिलेगा। शुक्र के गोचर से आपको कामकाज में अपने दोस्तों का साथ भी मिलेगा। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी और सिंगल जातकों को भी अपना पार्टनर मिल सकता है। आपके पिता के लिए भी यह गोचर सकारात्मक रहेगा।

मीन राशि
धन संबंधी मामलों में आपको लाभ मिलेगा। आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। इस दौरान आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। छोटे भाई या बहन से आपको आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications