Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
शुक्र का होगा मीन राशि में प्रवेश, जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला समय
शुक्र देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र का यह गोचर 17 मार्च को सुबह 2 बजकर 49 मिनट पर होगा। यह मीन राशि में 10 अप्रैल तक निवास करेंगे। शुक्र का यह गोचर सभी राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में भोग-विलास, सुखद दांपत्य जीवन और सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। जानते हैं कि 17 मार्च को होने वाला गोचर सभी 12 राशियों को किस तरह प्रभावित करेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आप अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहने की प्रबल संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बेरोजगार जातकों को इस अवधि में शुभ समाचार मिल सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। हर स्थिति में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को सकारत्मकता का एहसास होगा। आपके कार्य करने की क्षमता में इजाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। इस अवधि में शुभ फल की प्राप्ति होने की उम्मीद है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छा रहने की संभावना है। इस अवधि में यात्रा करने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति भी आपकी अनुकूल बनी रहेगी। इस दौरान आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस अवधि में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। स्वयं को तनाव से दूर रखें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। इसके लिए आपको तारीफ भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार और दोस्तों का साथ बना रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। मानसिक तनाव बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आप अपने खानपान के साथ योग-ध्यान पर भी समय बिताएं।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातक इस अवधि में अपने परिश्रम के स्तर को कम न करें। आपको उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

धनु राशि:
इस अवधि में आपको अपने परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि:
घर के सदस्यों खासतौर से भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। व्यप्पर करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में नए लोगों से आपका संपर्क हो सकता है जो भविष्य में आपके काम आएंगे।

कुम्भ राशि:
व्यापार और नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को आकर्षित कर देंगे। इस अवधि में आप भैतिक सुख सुविधाओं का अधिक लाभ लेंगे।

मीन राशि:
शुक्र देव का यह गोचर मीन राशि में ही होने जा रहा है। इस राशि के लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में परिवार के सदस्यों खासतौर से जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
