Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा के कारक शुक्र ग्रह करने वाले हैं धनु राशि में प्रवेश, जानें आपके जीवन में कैसा रहेग
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैवाहिक जीवन, प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। जिस जातक की राशि में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में प्रेम की कमी नहीं रहती है और न ही ऐशो-आराम में उन्हें कोई दिक्कत होती है।

30 अक्टूबर को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 8 दिसंबर तक यहीं रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 30 अक्टूबर 2021 को शुक्र ग्रह के धनु राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत ही उत्तम रहेगा। इस अवधि में भौतिक सुख सुविधा का आनंद आप लेंगे। वहीं प्रेम जीवन में भी अनुकूलता बढ़ेगी। आपके वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपके लिए ये समय काफी लकी रहेगा।

वृषभ राशि:
इस अवधि में आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। आय में किसी तरह की कमी नहीं होगी मगर आपके खर्च काफी ज्यादा रहेंगे जो चिंता की बात है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के शादीशुदा जातकों के लिए समय काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय बिताएंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से भी हो सकती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से भी खटपट हो सकती है। आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

सिंह राशि:
संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपको गर्व होगा। आप भौतिक सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। इस अवधि में आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर फलदायी रहने की उम्मीद है। वैवाहिक जातकों के जीवन में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में चल रही सभी समस्याओं का अंत होगा। जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा। इस दौरान आप जमीन या किसी प्रोपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। अपने आर्थिक फैसले लेने से पहले सोच-विचार जरुर करें।

तुला राशि:
तुला राशि के लिए ये समय उत्तम रहेगा। नए नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। सेहत भी आपकी पहले से काफी बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। पैसे कमाने के आपको कई मौके मिलेंगे। आप किसी प्रोपर्टी को खरीदने का मन भी बना सकते हैं।

धनु राशि:
शुक्र ग्रह के धनु राशि में प्रवेश के बाद इस राशि के जातक स्वयं में आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा मगर आपकी कोई बात उन्हें परेशान कर सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। शारीरिक और मासिक सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर राशि:
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। मगर आपको पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। ये समय आपके हित में रहेगा। करियर से जुड़े नए रस्ते आपको मिलेंगे। सोच-समझकर अपना अंतिम निर्णय लें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए ये गोचर हर लिहाज से शुभ रहने की उम्मीद है। आय के नए साधन सामने आएंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। सेहत के लिहाज से भी आपको किसी तरह का कष्ट नहीं होगा।

मीन राशि:
नौकरीपेशा जातकों को ऊंचा पड़ मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधा की चीजों पर आप व्यय कर सकते हैं। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में किसी तरह की दिक्कत नहीं आयेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
