Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
31 जनवरी को है Blue Moon, देखिए राशियों पर इसका प्रभाव..
ज्योतिषशास्त्र में चन्द्रमा को ग्रहों की रानी और मन का कारक कहा गया है। यह एक शुभ ग्रह है जो कभी उलटी चाल नहीं चलता। प्रकृति के नियम के अनुसार यह अमावस की रात आसमान में नजर नहीं आता और धीरे-धीरे बढ़ता हुआ पूर्णिमा की रात को पूरा नजर आता है। एक ही महीने में दूसरी बार जब पूरा चाँद उदय होता है तो उसे Blue Moon कहते हैं। प्रत्येक ढाई-पौने तीन वर्षों में एक बार आ ही जाता है।
इस बार जनवरी में ब्लूमून की स्थिति बन रही है मतबल इस बार जनवारी में दो बार पूर्णमासी की रात आएगी। इस बार 31 जनवरी को ब्लू मून की स्थिति बन रही है। अंग्रेजी कहावत में कहते हैं -'वन्स इन ए ब्लू मून।' यह संयोग अक्सर तीन साल में एक बार पड़ता है। लेकिन खगोलशास्त्री इस संयोग को ज्योतिषीय प्रभाव से भी देखते है।
पहला पूर्ण चंद्रमा एक जनवरी को निकला था। आइए जानते है कि जनवरी में दो बार पूर्णमासी यानी 31 जनवरी को आने वाले ब्लू मून के इस संयोग का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष
आपको कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिस पर आप काफी समय से काम करने की योजना बना रहे थे। इस महीनें आपको थोड़ा रचनात्मक ढंग से सोचना होगा और एक नए दिशा में काम करना होगा।

वृषभ
इस ब्लूमून का असर आपके कुंडली के चौथे भाव पर होने वाला है। तो आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बदलाव आएंगे और आप सकारात्मक रुप से जिंदगी के बारे में कुछ बदलाव लाएंगे।

मिथुन
इस राशि के लिए लोगों को इस महीनें के बाद चाय की चुस्कियों लेने में मजा आने वाला है क्योंकि गरमागर्म चाय के साथ आपको गरमागर्म न्यूज और गॉसिप सुनने को मिलेगा।

कर्क
इस राशि के लोगों को 31 जनवरी के आसपास अपना बचत बनाकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि कभी भी अनावश्यक खर्च हो सकते हैं।

सिंह
इस महीनें पर लोग आप पर ज्यादा फोकस करेंगे। इसलिए इस महीनें आप खुद पर खूब फोकस करने वाले हैं। आप बहुत जल्दी एक नया लुक ले सकते हैं।

कन्या
ग्रहों की स्थिति के कारण इस महीनें आप थोड़ा आलस्य से घिरे रहेंगे। इसलिए आप कोई भी छोटा या बड़ा काम करने से बचते हुए नजर रहेंगे।

तुला
इस समय आपकी दोस्ती में नए बदलाव लाएगा। आप नए दोस्तों से मिलेंगे और अपने पुराने दोस्तों की मदद करते हुए दिखेंगी।

वृश्चिक
इस ब्लू मून का प्रभाव आपके कुंडली के दसवें भाव पर पड़ेगा। जिसका मतलब है कि प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में आपकी छवि सुधरेगी।

धनु
आप इस साल की शुरुआत में ही आपको नया कुछ करने को मिलेगा। इस महीनें के बाद आपको अपने काम से बोरियत महसूस होने लगेगी और आप कहीं न कहीं घूमने जाएंगे।

मकर
आपके कुंडली का आठवां भाव ब्लू मून से प्रभावित होगा। इसका मतलब आपकी सेक्स लाइफ तो अच्छी गुजरेगी ही साथ ही पुराने उधार भी चुकने वाले है।

कुंभ
इस महीनें के बाद आप दूसरों से अपने रिश्ते बेहतर बनाने में जुट जाएगें।

मीन
समय आ गया है कि आप अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाएं । आपको अपनी सुबह की रुटीन में थोड़े बहुत बदलाव लाने है ताकि आगे का समय अच्छा निकलें।



Click it and Unblock the Notifications
