Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
इन 4 राशि वालों पर रहती है माँ लक्ष्मी मेहरबान, नहीं होती इन्हें धन की कमी

पैसा आज हम सबकी ज़रूरत बन गयी है क्योंकि इससे हमें एक बेहतर जीवन मिलता है यानी इससे हमारी हर छोटी बड़ी सभी ज़रूरतें पूरी होती हैं। लेकिन इसे कमाना आज के दौर में इतना आसान नहीं है।
कुछ लोग सीधे रास्ते पर चल कर अपनी मेहनत से पैसा कमाने में विश्वास रखते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जल्द अमीर बनने के सपने देखते हैं और इसके लिए कई बार वे गलत राह पर भी चल पड़ते हैं।

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें इस मामले में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रुरत नहीं पड़ती क्योंकि वे पैदाइशी रईस होते हैं।
जिस दिन हमारा जन्म होता है उस दिन हमारे ग्रह नक्षत्र हमारा भाग्य तय कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने व्यक्तित्व, स्वभाव यहां तक की अपने भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं।
आज इस लेख में हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो धनवान राशियां कहलाती हैं। इन राशियों पर सदैव लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती हैं जिसके कारण पैसा कमाने के लिए इन्हें ज़्यादा कठिन परिश्रम नहीं कर पड़ता। तो आइए जानते हैं कौन सी है वह राशियां।

वृषभ:
इस राशि के स्वामी हैं शुक्र जिन्हें धन, वैभव और रोमांस का कारक माना जाता है। क्योंकि इस राशि के जातकों पर शुक्रदेव का प्रभाव रहता है इसलिए इन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा इन्हें अपना आर्थिक पक्ष मज़बूत करने के कई बड़े बड़े मौके मिलते हैं जिनका ये भरपूर लाभ उठाते हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा इनपर हमेशा बनी रहती है और इन्हें पैसा कमाने में ज़्यादा दिक्कत नहीं आती।

कर्क:
आर्थिक मामलों में कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलता है। हालांकि ये मेहनत करने से कभी नहीं चूकते और हाथ आने वाले मौकों का पूरा फायदा उठाते हैं। इस राशि के जातकों में भोग विलासिता से भरा जीवन प्राप्त करने की इच्छा होती है। यह चाहते हैं कि इनका जीवन सुखों से भरा रहे। ईश्वर की कृपा से इनकी इच्छा पूरी भी होती है और ये उन भाग्यशाली राशियों में से हैं जिन्हें धन की कमी कभी नहीं होती।

सिंह:
अपनी राशि चिन्ह की तरह इस राशि के जातक बहादुर और बलवान होते हैं। नेतृत्व की क्षमता सिंह राशि वालों में गज़ब की होती है। हालांकि ये सुखों से भरा जीवन जीना चाहते हैं लेकिन इसके लिए ये धन के पीछे नहीं भागते बल्कि मेहनत से सबकुछ हासिल करने में विश्वास रखते हैं। इनकी यह मेहनत रंग भी लाती है और इन्हें किसी चीज़ की कमी नहीं होती क्योंकि इनका घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता है।

वृश्चिक:
इस राशि के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं और विलासितापूर्ण चीज़ों को प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले भी होते हैं लेकिन इसके लिए ये खून पसीना बहाना जानते हैं। अगर ये एक बार किसी चीज़ को पाने की ठान लें तो फिर अपनी सकारात्मक सोच और लगन के बलबूते पर ये उसे पा ही लेते हैं। ये अपनी बुद्धिमानी से चीज़ों को अपने पक्ष में करना बखूबी जानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
