Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इन पांच राशियों से सावधान, होते हैं बहुत घमंडी
जान पहचान में ऐसे लोग जरूर होते हैं जो थोड़े घमंडी होते हैं और कई बार उनकी ये आदत काफी परेशान कर देती है। घमंड करना तब तक नकारात्मक विशेषता नहीं होती है जब तक ये सीमा में रहे लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जो घमंड के मामले में सारी हदें पार कर जाती हैं।
सभी 12 राशियों में अलग अलग विशेषताएं होती हैं और ज्योतिष शास्त्र की मदद से हर राशि की पर्सनालिटी को बेहतर ढंग से जानने का मौका मिलता है। कौन सी ऐसी राशियां हैं जिनमें ईगो का लेवल बहुत ज्यादा है? इस लेख में हम उन पांच राशियों के बारे में जानेंगे जो बहुत अभिमानी होती हैं और अपना घमंड छिपा नहीं पाते हैं।

1) सिंह
सिंह राशि के जातकों में ईगो बहुत ज्यादा रहता है। सिंह राशि के लोगों को अटेंशन हासिल करना और दिखावा करना बहुत ज्यादा पसंद आता है। इन्हें लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहना अच्छा लगता है। कई बार सिंह राशि का घमंड सिर के ऊपर तक चढ़ जाता है जिससे उनके दोस्तों और परिवार वालों को परेशानी होती है।

2) वृश्चिक
इस राशि के लोग काफी रहस्यमयी माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी पर्सनालिटी की नकारात्मक चीजों को जल्दी स्वीकार नहीं कर पाते हैं और ज्यादातर मौकों पर ये खुद को बहुत दयालु समझते हैं लेकिन इसके उलट ये बहुत अभिमानी होते हैं।

3) मेष
मेष राशि के लोग ऐसे नहीं होते हैं जो जल्दी आत्मविश्वास खो दें। लेकिन कई बार ये अपने घमंड का इस्तेमाल अपनी गलतियों और कमजोरियों को छिपाने के लिए करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये हर मुश्किल हालात का सामना बहादुरी के साथ करते हैं।

4) मकर
मकर साहसी लोगों के पीछे रहना ही पसंद करते हैं। इनमें ईगो प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होता है और इस वजह से इन्हें डर रहता है कि लोग इन्हें जज ना कर लें। इनके बारे में यदि कुछ नकारात्मक कह दिया जाए तो ये स्वीकार नहीं कर पाते हैं और उनके सामने अपना गुरुर ले आते हैं। इस तरह ये खुद को सामने वाले की तुलना में बड़ी पर्सनालिटी के तौर पर दिखावा करते हैं। इस राशि के लोग सेंसेटिव होते हैं।

5) मिथुन
इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। मिथुन राशि के लोगों को लगता है कि ये बहुत स्पेशल और सबसे ज्यादा टैलेंटेड हैं और इनके सामने कोई टिक नहीं सकता है। इनकी बात का कोई विरोध कर दे ये इनसे बर्दाश्त नहीं होता है। यदि लोग इनकी बात से सहमत ना हों तो ये मतलबी भी बन जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications