Latest Updates
-
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बेइज्जती पर चुप रहते हैं या लेते हैं बदला, राशि से जानें कैसे रिएक्ट करते हैं आप
आप पर कोई तंज कसा जाए या फिर आपको कुछ बुरा कहा जाए तब आप कैसी प्रतिक्रिया देंगे? या फिर आपके पोस्ट पर किसी ने आपके लिए कोई शर्मिंदा कर देने वाला कमेंट लिखा है तब आप क्या करेंगे? क्या आप उसका जवाब देंगे या फिर उसे अनदेखा कर देंगे? या फिर आप उससे बदला लेने का प्लान बनाएंगे?
इस लेख के जरिये जानते हैं कि सभी 12 राशियां अपने दोस्त या जान पहचान के लोगों से अपमानित होने पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

मेष
आपकी हिम्मत कैसे हुई उनकी बेइज्जती करने की। मेष राशि के जातक कभी आराम से नहीं बैठते और इसे हल्के में नहीं लेंगे। वो इसका मुंहतोड़ जवाब देते हैं और फिर आपको ही अपने कहे पर पछतावा होगा। वो ऐसे लोगों पर प्रहार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

वृषभ
इस राशि का सूचक बैल है, जो आमतौर पर जल्दी प्रतिक्रिया नहीं देता है। बैलों की तरह इस राशि के लोगों को शांति पसंद है लेकिन ज्यादा परेशान किए जाने पर फिर ये उनकी तरह जवाब भी देते हैं। ये शुरुआत में तब तक इग्नोर करते हैं जब तक इन्हें कोई हानि नहीं होती है। फिर उसके बाद आपको भी नहीं पता होगा ये कब बदला लेंगे।

मिथुन
जब भी इनका अपमान होता है ये ज्यादातर मौकों पर उसे अनदेखा कर देते हैं। ये इस सोच में यकीन रखते हैं कि जो व्यक्ति इनकी बेइज्जती करता है वो खुद अपना ही अपमान कर रहा होता है। इन्हें लगता है कि ऐसे लोगों को नजरअंदाज कर देना ही सबसे बड़ा जवाब है। ऐसे लोगों के लिए कुछ कहना इनके लिए समय और ऊर्जा की बर्बादी के समान है।

कर्क
अगर आपने कर्क राशि के जातक का अपमान किया है तो मतलब आपने उन्हें सोचने के लिए एक टॉपिक दे दिया। आपके कहे वाक्यों के बारे में वो सोचते रहेंगे और ये विचार करेंगे कि आखिर आपने उन्हें ऐसा क्यों कहा। ये एक चीज को लेकर ज्यादा ही सोचने लग जाते हैं। उसके बाद ये आपसे बदला लेने का मन बना लेंगे और आप जहां दिखेंगे वहीं आपकी बेइज्जती करना शुरू कर देंगे।

सिंह
सिंह राशि के लोग ऐसी बातों को हंसी में उड़ा देते हैं। आप जितना ज्यादा उन्हें उकसाएंगे वो उतना ही ज्यादा आपका ही मजाक बना देंगे और अंत में आपका पासा उल्टा पड़ जाएगा। और ये यहीं रुकने वाले नहीं है क्योंकि उन्हें अब जब भी मौका मिलेगा वो आपकी बेइज्जती करते रहेंगे। इस वजह से इनसे दूरी बनाना ही बेहतर है।

कन्या
कर्क राशि की तरह कन्या राशि के जातक भी ऐसी बातों को पर्सनली ले लेते हैं लेकिन ये उसके पीछे ज्यादा समय बर्बाद नहीं करते हैं। ये उन बातों के अनुसार जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर गलती किसकी है। उसके बाद अगर कुछ गलत होता है तो ये आपको ऐसा जवाब देंगे जो आपको जले पर नमक छिड़कने जैसा लगेगा।

तुला
अपमान होने पर तुला राशि के लोग तुरंत ही जवाब नहीं दे पाते हैं। वो बैठकर सोचते हैं कि आखिर उनकी किस गलती की वजह से उन्हें ऐसा कुछ देखना पड़ा। यदि वो खुद की गलती नहीं ढूंढ पाते हैं तब ये उस वक्त सही जवाब ना दे पाने के कारण पछतावा महसूस करते हैं। ये बदला लेने के लिए सही मौके का इंतजार करते हैं और ऐसा कोई अवसर ना मिलने पर उस घटना को भूल भी जाते हैं।

वृश्चिक
इस राशि के जातक सेंसेटिव दिखते नहीं है लेकिन ये ऐसी बातों को दिल से लगा लेते हैं। ये मुजरिम को बिना सजा दिए जाने नहीं देते हैं। ये अपनी समझदारी और तेज दिमाग से उन्हें पाठ पढ़ा देंगे कि इनसे पंगा लेना उनकी सबसे बड़ी भूल थी।

धनु
धनु राशि के लोग बहस, लड़ाई, गलतफ़हमी आदि से डील कर पाने में ज्यादा सक्षम नहीं होते हैं। इस वजह से ये अपमान होने पर भी उसमें कुछ सकारात्मक चीज ढूंढने की कोशिश करते हैं।

मकर
जिससे कोई लाभ नहीं, ऐसी बातों का जवाब देने का समय किसके पास है? मकर राशि वाले इसी बात पर यकीन करते हैं। ये ऐसी बातों पर विचार करने से बेहतर कुछ प्रोडक्टिव करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। ये इन सबके बारे में सोचना भी समय की बर्बादी समझते हैं।

कुम्भ
ये अपने अपमान को इग्नोर नहीं कर पाते हैं। ये ऐसे शख्स को अपने अच्छे या फिर जान पहचान के लोगों की लिस्ट से ही बाहर कर देते हैं। ये उनसे कोई रिश्ता नहीं रखते हैं।

मीन
मीन राशि वाले आमतौर पर अपने अपमान को व्यक्तिगत तौर पर ले लेते हैं। ये इग्नोर करने की कोशिश करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं। ये अपनी भावनाओं को छिपा लेते हैं जिससे सामने वाले को पता नहीं चल पाता है कि इन्होंने अपनी बेइज्जती पर कैसे रिएक्ट किया।



Click it and Unblock the Notifications
