Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
मैं शायर तो नहीं? ये राशियां दे सकती है इसका जवाब
क्या आपको बैठे बैठे खुद से कविता या शायरी लिखना पसंद है? क्या ऐसा करने के लिए आपको खुद पर बहुत जोर डालना पड़ता है या फिर बहुत सहज तरीके से शब्द आपको मिलने लगते हैं? ये आपका शौक है या फिर ऐसा आप अपने दोस्तों के कहने पर करते हैं?

ध्यान दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जो दिल से शायर या कवि होती हैं। आइए देखते हैं इस ग्रुप में कौन कौन सी राशियां शामिल हैं।

मीन
दूसरी राशियों की तुलना में मीन राशि के लोग खुद से बहुत गहराई से जुड़े होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत जबरदस्त होती है। ये अपनी कल्पनाओं को खूबसूरत शब्दों में ढालने में माहिर होते हैं। कई बार दुनिया को लेकर इनकी धारणा भी दूसरों से अलग रहती है। इन सब खूबियों की मदद से ये बहुत ही नायब रचना करते हैं।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए हर चीज को छिपाने की जरूरत नहीं होती है। ये तकरीबन सभी चीजों को लेकर अपना मजबूत पक्ष रखते हैं। ये अपने विचारों को कविता या शायरी के माध्यम से सामने लाना पसंद करते हैं। आप इनसे अपने लिए दो शब्द लिखने या पहले कभी आपके बारे में लिखी पंक्तियों को सुनाने के लिए कहें। आप उस रचना को सुनकर हैरान हो जाएंगे कि आखिर वो इतनी सटीक बातें कैसे लिख सकते हैं।

वृश्चिक
इनकी कविताओं में आपको लय की कमी नजर आ सकती है लेकिन इनकी रचनात्मकता सबसे अलग और नायाब लगेगी। वृश्चिक राशि के लोग बीते हुए कल और सांसारिक दुनिया में खूबसूरती तलाश लेते हैं। जो स्थिति किसी व्यक्ति के लिए सामान्य है, उसमें भी वो प्रेरणा ढूंढ लेते हैं।

तुला
तुला राशि के लोग कला प्रेमी होते हैं। ये किसी छोटी सी चीज या गुजरते हुए पल में खूबसूरती ढूंढ लेते हैं। ये किसी स्थिति की सकारात्मक और नकारात्मक पहलू को जान लेते हैं और उसके सकारात्मक पक्ष पर ही ज्यादा जोर देते हैं। ये दोनों पक्षों को लेकर दिल को छू लेने वाली पक्तियों की रचना कर सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग बातचीत में बहुत माहिर होते हैं। ये सिर्फ अपनी बातों से ही लोगों को रिझा लेते हैं। ये अपने जज्बात को कहने के बजाय लिखकर बयान करना ज्यादा सहज समझते हैं। इनकी सिर्फ पंक्तियां ही नहीं बल्कि इनकी सोच भी काफी शायराना रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
