Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
ये राशि वाले लोगों से दूरी बनाने में नहीं हिचकिचाते हैं..
हर राशि के लोगों की अपनी शख्सियत होती हैं, कई बार लोगों की पर्सनेलिटी और नेचर समझने के लिए राशियां भी बहुत मददगार साबित होती है। कई बार होता है कि कुछ राशियों से आपकी राशि का मेल बहुत अच्छा होता है तो कई बार होता है कि कुछ राशियों से आपकी ताउम्र नहीं पटती है।

हर राशि का अपना अपना नेचर होता है। कुछ राशियां तो ऐसी भी होती है अच्छी दोस्ती होने के बाद वो जानी दुश्मनी में बदल जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बता रहे हैं जो अपनों से भी दूरी बनाने में नहीं हिचकिचाते हैं-

मेष (मार्च 21-अप्रेल 19)
इस राशि के लोग अपना समय ऐसे लोगों में बिल्कुल भी खराब नहीं करते, जिन्हें इनकी परवाह नहीं हैं। ये लोग अपने ही ग्रुप में रहना ज्यादा पसंद करते है। ये लोग जिनसे एक बार धोखा खा लें उनसे बचकर ही रहते हैं।

वृषभ (अप्रेल 20-मई 20 )
इस राशि के लोग, लोगों को अपनी जिंदगी से दूर करने से पहले थोड़ा समय लेते है और जब ये लोग मानसिक तौर पर तैयार हो जाते है तो कभी भी मुड़कर वापस नहीं देखते हैं।

सिंह (जुलाई 23- अगस्त 22)
ये लोग ऐसे लोगों के साथ रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं जो इन्हें नीचा दिखाते हैं, ये लोग ऐसे लोगों से दूरी बनाकर चलना पसंद करते है और बुरी संगतियों से भी कोसो दूर रहते हैं।

वृश्चिक ( अक्टूबर 23- नवम्बर 21)
इस राशि के लोग आसानी से लोगों घुलते मिलते नहीं है, इसलिए अगर आप इनके करीब है तो आप बहुत ही भाग्यशाली होते हें। वृश्चिक राशि के लोग विश्वासपात्र होने के साथ ही बहुत ही फ्रैंडली होते हैं। अगर एक बार कोई इन्हें धोखा दे दे तो ये कभी उन पर भरोसा करने की गलती नहीं करते हैं।

कुंभ ( जनवरी 20- फरवरी 18 )
इस राशि के लोग कभी दो तरह के लोगों का साथ नहीं देते हैं। एक जो बहुत ही खुश्क मिजाज के होते है और जो बहुत ही पकाऊ किस्म के होते हैं, इसलिए आप इन दोनों में से एक है तो इनकी जिंदगी में आपके लिए बिल्कुल भी समय नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications