Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे करें घर पर बॉडी पॉलिशिंग
अगर आपने स्पा जा कर बॉडी पॉलिशिंग करवाई है तो आपको इसकी चमक का अंदाजा हो गया होगा। लेकिन अब आपको बार-बार बॉडी पॉलिशिंग करवाने के लिये पार्लर के चक्कर काटने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि हम आपको बताएंगे कि घर पर ही किस तरह से यह काम किया जा सकता है। जानने के लिये पढ़े-

क्या चाहिये-
- प्यूमिक स्टोन
- ऑलिव ऑयल
- घर का बना बॉडी स्क्रब
- पॉलिशिंग बॉडी क्लोथ
ऐसे करें-
सबसे पहले अपनी बॉडी को गरम पानी से धो लें। इसके बाद उस पर स्क्रब लगाएं और गोलाई में उसे रगड़ना शुरु कर दें। अपनी आंखो के आस-पास का एरिया बचाए रखें और अगर त्वचा पर पिंपल है तो ज्यादा कस के ना रगड़े। बॉडी पॉलिशिंग करने के लिये अपने बाथरूम में गरम पानी का भाप पैदा करने के लिये गरम पानी वाला नल चला दें। इसके बाद अपने पूरे शरीर पर ऑलिव ऑयल लगाएं और तकरीबन 10 मिनट तक के लिये अच्छे से मसाज करें। यह शरीर में अच्छे से नमी पैदा करेगी तथा पॉलिशिंग आसान बनाएगी।
अब हल्के से शुगर स्क्रब लगाइये और पॉलिशिंग क्लोथ की मदद से गोलाई में हाथ घुमाइये। अब प्यूमिक स्टोन का इस्तमाल कर के कड़ी जगह, जैसे घुटना, कुहनियां और ऐड़ी आदि पर से मैल साफ कीजिये। अब अपनी बॉडी को तौलिये से साफ कीजिये और उस पर क्रीम या बॉडी लोशन लगाइये। जब आप यह कर लें तब बाहर निकलते वक्त हमेशा अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं।
शरीर को चमकदार बनाने के लिये बॉडी पॉलिशिंग को हफ्ते में दो बार करना चाहिये। इससे आपको जरुर अच्छा रिजल्ट मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
