Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
फटे होंठों से पाएं छुटकारा

टिप्स-
1.कोशिश करें की लिप्सिटक खरीदते समय हमेशा ग्लौसी लिप्सिटक ही लें ना कि सूखी लिप्सिटक। लिप बाम भी हमेशा अनफ्लेवर ही होना चाहिए। दांत ब्रश करने के लिए लिया गया टूथपेस्ट भी अनफ्लेवर ही होना चाहिए।
2.घी में जरा-सा नमक मिलाकर होठों और नाभि पर लगाने से लाभ होता है। यही नहीं खीरे की स्लाइस, ऐलोवेरा जैल और नीम की पत्तियों को भी आप अपने फटे होंठों पर लगा सकती हैं।
3.रोज़ अपने फटे हुए होंठों को किसी टूथब्रश या फिर कपड़े के टुकड़े की मदद से मृत त्वचा को हल्के हल्के रगडना चाहिए। पर ध्यान रहे कि होंठों को तेज़ी से न रगड़े वरना वह फट जाएगें और खून निकलने लगेगा।
4.जब आप होंठों की मृत त्वचा को साफ कर लें तब उस पर बाम या वैसलीन लगा लें। अच्छा होगा कि यह कार्य आप रात को सोते वक्त करें।
5.कोशिश करें कि होंठों पर कुछ दिनों तक कोई कॉस्मैटिक या लिप्सिटक न लगाएं। इससे होठों के पोर्स बंद हो जाते हैं।
6.होंठों को पोषण देने के लिए उसपर ताज़ी क्रीम और नींबू का रस लगा कर मालिश करें। आप जैतून का तेल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार फटे होंठों पर लगा सकते हैं।
7.फटे होठों के लिए पपीता का प्रयोग उचित रहता है। इसके रस को लगाने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है और वह कोमल और नरम बनें रहते हैं।
8.खूब सारा पानी पिएं क्योंकि इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपके होंठ डिहाईड्रेशन का शिकार नहीं होगें।
9.होंठों के फटने का एक कारण यह भी होता है कि उनमें विटामिन की कमी हो। टमाटर, गाजर, साबुत अनाज, चुकंदर और हरी सब्जियां खा कर आप विटामिन ए पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
