Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे पाएं वैक्सिंग के दर्द से राहत?
वैक्सिंग बाल हटाने की एक विधि है, जो गरम मोम की सहायता से की जाती है। इसमें शरीर के किसी भी भाग से बाल उखाड़ दिये जाते हैं, जिससे थोड़ी देर के लिये दर्द होता है। वैक्सिंग से कई तरह की त्वचा समस्या भी हो जाती, जैसे स्किन पर रैश पड़ जाना या फिर सूजन आदि।
वैक्सिंग से क्यों होता है महिलाओं को दर्द?
यह काफी दर्दनाक होता है- वैक्सिंग का एक साइड इफेक्ट यह है कि इसको करवाने से बहुत दर्द हाता है। वैक्स को स्किन पर लगाया जाता है और फिर चमडी़ पर पट्टी रख कर खीच लिया जाता है। रोएं को जड़ से खींचने पर तुरंत दर्द होने लगता है जो कि कुछ देर में समाप्त हो जाता है।

स्किन पर रैश- त्वचा पर वक्सिंग करवाने के बाद रैश पड़ जाते हैं। यह रैश कुछ समय बाद अपने आप ही गायब हो जाते हैं, या फिर इसे गायब करने के लिये आपको इस पर आइस क्यूब रगड़नी पड़ती है। अगर स्किन बहुत ज्यादा संवेदनशील है तो रैश पड़ना आम बात है।
सूजन- कई महिलाओं को वैक्सिंग करवाने के बाद सूजन हो जाती है। जो कि बालों की जड़ों को निकालने की वजह से होती है। इसमें कुछ हेयर फॉलिकल्स और स्किन की कोशिकाओं को क्षति पहुंच जाती है, इसलिये सूजन पैदा हो जाती है।
कैसे पाएं दर्द से छुटकारा?
त्वचा काली नहीं पड़ती- अगर आपर वैक्सिंग करवाने से डरती हैं तो एक बार दुबारा जरुर सोंच लें। वैक्सिंग करवाने से सन टैनिंग हटती है। एक बार वैक्सिंग करवाइये और देखिये कि आपकी स्किन का कलर किस प्रकार बदल जाता है। कई ब्यूटीशियन का मानना है कि वैक्सिंग करवान से मृत्य कोशिकाएं हट जाती हैं जिससे त्वचा साफ सुथरी और गोरी दिखाई पड़ने लगती है।
वैक्स का सही तरीका चुने- जिन महिलाओं को वैक्सिंग करवाने पर दर्द होता है, उन्हें चॉकलेट वैक्सिंग करवाना चाहिये। हांलाकि चॉकलेट वैक्सिंग थोड़ी महंगी होती है और इसे घर पर किया भी नहीं जा सकता।
दर्द को दूर करें- अगर वैक्सिंग से दर्द होता है तो 30-40 मिनट पहले एस्पिरिन की गोली खा लें या फिर वैक्सिंग के तुरंत बाद आइस क्यूब रगड़ लें।



Click it and Unblock the Notifications
