Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
सजने धजने में पुरुष लगाते हैं ज्यादा वक्त

शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन में एक शोध किया और पाया कि पुरुष औसतन प्रति दिन अपनी निजी साज संवार पर 83 मिनट खर्च करते हैं जिनमें क्लीजिंग, टोनिंग, माइश्चराइजिंग, शेविंग, स्टाइलिंग हेयर तथा कपड़े पसंद करना शामिल हैं। इसके विपरीत महिलाएं बाल संवारने, कपड़े पहनने तथा मेकअप आदि में केवल 79 मिनट लगाती हैं।
तीन हजार ब्रिटिश लोगों पर किए गए शोध में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आयी कि एक औसत पुरुष महिलाओं के मुकाबले ब्यूटी उत्पादों पर महीने में बहुत कम खर्च करता है। डेली मेल में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। सर्वे से यह भी पता चला है कि सुबह में पुरुष शावर के नीचे 23 मिनट लगाते हैं जो महिलाओं से एक मिनट अधिक है।
इतना ही नहीं महिलाओं के मुकाबले पुरुष क्लीनिंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग में भी एक मिनट अधिक लगाते हैं। भाग लेने वाले तीन पुरुषों में से एक ने कहा कि उन्हें इसका कोई कारण नजर नहीं आता कि उन्हें क्यों महिलाओं से कम समय लगाना चाहिए। आखिर वह भी इंसान हैं और उन्हें भी सजने संवरने का पूरा अधिकार है। सर्वे का आयोजन कराने वाली कंपनी सुपर ड्रग की सिमोन कोमिन्स के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, इन दिनों, हर कोई ऐसे पुरुषों को पसंद करता है जो अच्छे दिखते हैं और जिनमें से अच्छी खुशबू आती है। पुरुष कर सकते हैं इन ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग



Click it and Unblock the Notifications
