Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में तन की र्दुगंध को करें बाय-बाय

ऐसे बनी रहें दिनभर खुशबूदार
1. अगर जींस पहनतीं हैं तो उसे किसी मगकदार फैबरिक कंडीशनर से ही धोएं। इसके अलावा अपनी कपड़ों की अलमारी में छोटे-छोटे खूशबूदार पैकेट रख लें, जो कि आसानी से बाजार में उपलब्ध होते हैं। ऐसा करने से आपके कपड़ों और आपसे दिन भर के लिए खुशबू आती रहेगी।
2. महकदार तेल का प्रयोग करें। अगर आप रोज़ नहाते वक्त अपने पानी में खुशबूदार तेल, जैसे चंदन, गुलाब या लेवेंडर मिला कर नहाएगीं तो आपके शरीर में नमी भी बनी रहेगी और आप महकेगीं भी। आप चाहें तो तेल को ऐसे ही गले के आस-पास या फिर कानों के पीछे, कलाईं पर या बगल में भी लगा सकती हैं।
3. अगर आप कहीं बाहर जा रहीं हैं तो सनब्लॉक को किसी भी तेल के साथ मिला कर लगाएं। इससे त्वचा पर क्रीम लॉक हो जाएगी और पसीने की बदबू भी नहीं आएगी।
4. गर्मियों में कस्तूरी तेज खूशबू का काम करती है। साथ ही इसका असर बहुत ही जोर दार होता है जो बॉडी पर लगाने से जल्दी नहीं जाता। इसको कपड़े पर लगाने की बजाए उस जगहं पर लगाना चाहिये जहां से बहुत पसीना आता हो।
5. डियोड्रेंट लगाने की बजाए रोल ऑन का प्रयोग करें। यह लगाने में भी आसान होता है और इसको अपने साथ रखने में भी परेशानी नहीं होती। डियोड्रेंट की खुशबू ज्यादा देर तक के लिए नहीं बनी रहती पर रोल ऑन काफी समय के लिए चलता है।
6. अपने नहाने का तरीका बदलें। हमेशा ठंडे या फिर हल्के गरम पानी से ही नहाना चाहिये। अगर पानी में नींबू की कुछ बूंदे भी मिला ली जाएं तो यह एक एंटीबैक्टीरियल डियोड्रेंट बन जाता है। अपने नहाने का समय बांध लें जिससे आपकी त्वचा अपना प्राकृतिक तेल न खोए।
7. इसके अलावा बाजार में कई एंटीबैक्टीरियल वाइप्स या पेपर टिशू मिलते हैं जिनका इस्तमाल कर के आप गर्मियों में अपने चेहरे पर आने वाले पसीने को पोंछ सकती हैं। आपको दिन में दो बार अपने चेहरे को धोना चाहिये और जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिये जिससे बॉडी हाइड्रेट रहे और गंदगी बाहर निकल जाए।



Click it and Unblock the Notifications
