Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह साफ करें अपने पैर के नाखून
सुंदर पैर पाना हर किसी की चाह होती है लेकिन पैरों से ज्यादा सलीके से कटे और साफ-सुथरे नाखून होना भी बहुत जरुरी है। जब पैर साफ और सुंदर होते हैं तो मन में यह सोंच कर खुशी होती है कि अब पैरों को खुला रखने में कोई शर्मिंदगी नहीं होगी। लेकिन पैरों को सुंदर बनाने के लिये हर हफ्ते पार्लर जाना मुनासिब नहीं होता इसलिये अपनाइये कुछ प्राकृतिक फुट केयर टिप्स-

1. धुलाई- जब भी आप बाहर से आती हैं तो आपके पैर गंदगी और बैक्टीरिया से भरे हुए होते हैं। इसलिये जब भी घर पर आएं तब अपने पैरों को सबसे पहले गरम पानी या फिर एप्पल साइडर वेनिगर से धोएं और फिर उसके बाद कोई काम करें।
2. ब्रश का प्रयोग- जब भी आप अपने पैरों को धोएं, उस समय ब्रश का प्रयोग जरुर करें। चाहें तो एंटीसेप्टिक साबुन और हल्के स्क्रब का इस्तमाल कर सकती हैं। इस कार्य को रोजाना बाहर से आने के बाद और नहाने के समय अवशय करें।
3. नाखूनों को छोटा रखें- आपके पांव हर वक्त धूल, मिट्टी और पानी के सपर्क में रहते हैं। जिन लड़कियों के लंबे नाखून होते हैं उनके नाखूनों में गंदगी और बैक्टीरिया घर कर जाते हैं। इसलिये नाखूनों को हमेशा साफ रखने के लिये छोटा रखें।
4. नेल फाइलर- टोनेल को साफ रखने के लिये नेल फाइलर का उपयोग करें। फाइलर से नाखून का कोना और किनारा बड़े आराम से साफ कर के गंदगी को निकाला जा सकता है। फाइलर का उपयोग करने से पहले अपने पैरों को जरुर धो लें।
5. मॉइस्चर- अपने पांव को साफ और कोमल रखने के लिये उन्हें हर वक्त नम रखना चाहिये। इससे नाखून नहीं टूटते और वे चमकदार तथा कोमल भी रहते हैं। नमी बरकरार रखने से एेडि़या भी नहीं फटतीं।



Click it and Unblock the Notifications
