Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पा ट्रीटमेंट से लीजिये स्वास्थ्य लाभ
कई लोग सोंचते हैं कि स्पा में जाने से उनके पैसे बहुत खर्च होंगे और वह उसका लाभ नहीं उठा पाते। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि जो लाभ आपको स्पा ट्रीटमेंट करने से मिलता है वह पैसों से कहीं ज्यादा होता है। माना कि फेशियल करवाने से चेहरा निखरता है और ग्लो भी आता है, लेकिन स्पा उपचार इससे कई गुना बेहतर है। आइये जानते हें कि स्पा करवाने से हमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

स्पा उपचार के लाभ -
झुर्रियों रहित त्वचा- फेमस केरला मसाज जिसको हॉट स्टोन मसाज भी बोला जाता है, शरीर की थकान को मिटाने में काफी सहायक होता है। जब यह माथे या चेहरे पर लगाया जाता है, तो वहां पर पडी़ झुर्रियां जो कि स्ट्रेस की वजह से होती हैं वह सब गायब हो जाती हैं।
त्वचा से तनाव हटाए- शरीर की ही तरह से त्वचा पर भी तनाव का असर पड़ता है। तनाव से त्वचा बूढी नजर आने लगती है। त्वचा पर पडे़ डार्क स्पॉट और मुर्झायापन एजिंग की निशानी होती है। लेकिन अगर आप मसाज करवाएंगी तो आपकी स्किन की मसल्स से तनाव हटेगा और आप जवान दिखने लगेगी।
मोटापा कम करे- ज्यादा मोटापा शरीर का लुक बिल्कुल खराब कर देता है। लेकिन स्पा उपचार से शरीर से चर्बी हटती है वो भी बडी ही प्रभावशाली तरीके से।
स्किन से गंदगी निकाले- हम प्रदूषण वाले इलाके में रहते हैं इसलिये इसमें कोई शक की बात नहीं है कि हमारा शरीर इससे प्रभावित रहे बगैर नहीं रह सकता। स्पा उपचार के वॉटर ट्रीटमेंट से शरीर की सूजन कम होती है और जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बढाए- जकुजी या वर्लपूल बाथ में नहाने से स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है जिससे शरीर पर ग्लो आता है और इंसान जवान दिखने लगता है।
शरीर को ऑक्सीजन मिलता है- ऑक्सीजन फेशियल आपको कभी इतनी एनर्जी नहीं दे पाएगा जितना आप स्पा ट्रीटमेंट कर के पा सकते हैं। बॉडी स्पा ट्रीटमेंट से शरीर के अंदर तक ऑक्सीजन जाता है, जिससे त्वचा में जान आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
