Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नींबू के 15 हैरान कर देने वाले सौंदर्य लाभ

नींबू का इस्तेमाल काफी समय से ही औषधि के रूप में किया जाता रहा है। शरबत और सलाद में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, साथ ही यह कई और चीजों में भी कारगर साबित होता है। क्या आप जानती हैं कि चेहरे के लिये नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच होता है। यह सिट्रस फल हमारी त्वचा के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप नींबू के छिलके का प्रयोग डेड स्किन, ब्लैकहेड को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं, यह खुले हुए पोर्स को भी ठीक करने में मददगार होता है।
नींबू का सौंदर्य लाभ केवल यहीं पर नहीं समाप्त होता है बल्कि इसेस बालों की डैंड्रफ भी साफ हो जाती है। अगर बाल झड़ रहें हो तो आप नींबू के रस में नारियल पानी मिला कर बालों में लगा लीजिये, इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। अंडे के सफेद भाग में नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये, इसे चेहरे पर लगाइये और सूखने दीजिये। फिर इसे पील की तरह चेहरे से निकालिये और चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये, आपका चेहरा चमक जाएगा।
इसी तरह से नींबू के और भी अच्छे-अच्छे प्रयोग हैं, तो चलिये जानते हैं इसके सौंदर्य लाभ के बारे में -

1. पाएं प्राकृतिक गोरापन
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाया जाता है। प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट होने के कारण यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि नींबू का इस्तेमाल व्यवसायिक और घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। नींबू के रस का सीधे या फिर फेस पैक के जरिए त्वचा पर लगाएं। इससे दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे।

2. नींबू से दिखें जवान
उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर इसके निशान दिखने लगते हैं। नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप फेस पैक बनाना चाहते हैं, तो कुछ बूंद नींबू के रस में एक बूंद मीठा बादाम तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रखें। आप चाहें तो नींबू के रस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

3. ऑयली स्किन से पाएं छुटकारा
पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी कई समस्याओं की जड़ ऑयली स्किन होती है। ऑयली स्किन के लिए नींबू काफी कारगर होता है। नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड त्वचा पर जमे तेल के अणुओं को तोड़ता है, जिससे त्चचा नर्म और चिकनी होती है। नींबू को पानी में मिला लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल करें।

4. त्वचा में लाएं निखार
ताजे नींबू के जूस से त्वचा नर्म और मुलायम होती है। चेहरे, घुटने और कोहनी की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस पर नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू का छिलका नेचुरल टॉनिक का काम करता है और इसको त्वचा पर रगड़ने से परतों को उखाड़ने में मदद मिलती है। नींबू युक्त तेल से रूखी त्वचा में भी निखार आता है।

5. होठों को बनाए खूबसूरत
नींबू का रस होंठ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सूखे और फटे होंठ पर नींबू का सर लगाने से काफी फायदा पहुंचता है। आप चाहें तो मिल्क क्रीम और शहद में नींबू का रस मिलाकर प्राकृतिक लिप बाम भी बना सकते हैं। इसे लगाने से आपके होंठों की नमी बरकरार रहेगी।

6. अंडरआर्म के लिए फायदेमंद
अक्सर हमारे अंडरआर्म काले पड़ जाते हैं और उससे बदबू भी आने लगती है। दरअसल पसीने, गर्मी और प्रदुषण के कारण ऐसा होता है। ऐसे में अगर आप पार्टी या दोस्तों से मिलने जाएंगे तो आपको शर्मिदा होना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए रूई के सहारे नींबू अंडरआर्म में लगाएं या फिर नींबू के एक टुकड़े को उसपर रगड़ें।

7. मजबूत और खूबसूरत नाखुन
क्या आप नाजुक और पीले नाखुन की समस्या से जूझ रहे हैं? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। नींबू के रस में नाखुन को डुबाने से वे मजबूत होते हैं। इससे आपके नाखुन का भद्दापन और पीलापन भी दूर होगा।

8. मुंहासों से पाए निजात
नींबू का रस कील-मुहांसों पर भी काफी असरदार होता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले एल्कलाइन से कील-मुहांसों को जन्म देने वाले बैक्टीरिया दूर रहते हैं।

9. नींबू से बनाएं सुंदर बांह
आपका बांह भी उतना ही खुला रहता है, जितना कि चेहरा। इसलिए बाहों का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए। शहद और बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर बांहों का मसाज करने से वह नर्म और साफ रहते हैं। इसके अलावा यह काले पड़े कोहनी में भी निखार लाता है।

10. वजन कम करने में भी मददगार
नींबू में पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो भूख की ललक से निपटने में मददगार होता है। पेक्टिनयुक्त भोजन को काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह आपके ब्लड सूगर और इंसुलिन के स्तर को भी सामान्य रखता है। नींबू के रस को जब गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है तो यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ा देता है। इससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।

11. सांसों में लाए ताजगी और दांतों को रखे साफ
नींबू सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही यह दांतों की तकलीफ से भी निजात मिलती है। करीब आधे नींबू को एक चुटकी नमक और बेकिंग सोडा के साथ दांतों पर रगड़ने से दांत चमकदार होते हैं।

12. डैंड्रफ से पाएं छुटकारा
क्या आपको डैंड्रफ के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अपने हेयर ऑयल में नींबू का रस मिला कर कुछ देर सर का मसाज करें। बाद में बालों को अच्छे से धो लें। इससे डैंड्रफ छू मंतर हो जाएगा।

13. बालों को हाइलाइट और हेयर कलर हटाने में मददगार
अगर आप अपने बालों को हाइलाइट करना चाहते हैं या हेयर कलर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसमें नींबू काफी असरदार साबित होगा। अपने बालों के कुछ लटों पर नींबू का रस लगाएं और इसे धूप में सूखने दें। इससे यह प्राकृति रूप से हाइलाइट हो जाएंगे। नींबू में पाए जाने वाले साइट्रिक एसिड से हेयर कलर भी हल्का पड़ जाता है।

14. पाचन के लिए अच्छा
अगर आपको पाचन की समस्या है, तो नींबू इससे भी बखूबी निपटता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिला कर इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर के अनावश्यक टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। साथ ही पाचन तंत्र अच्छा रहने से आपके त्वचा में भी निखार आएगा।

15. नींबे से होने वाले स्वास्थ लाभ
नींबू से और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पाचन तंत्र को तो ठीक रखता ही है, साथ ही गले की खरास, हृदय में जलन और खुजलाहट को भी दूर करता है। नींबू से घाव के भरने में भी मदद मिलती है। वहीं यह हड्डी और कनेक्टिव टिशू को भी स्वस्थ रखता है।

सिर कि खुशकी मिटाए
यह सिर में खुजली हो रही हो तो नींबू का रस लगाएं, इससे इंफेक्शन दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
