Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
त्वचा के हिसाब से चुने अपना स्क्रबर
क्या आप जानती हैं कि स्क्रब करने से त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है और त्वचा एक दम साफ-सुथरी और चमकने लगती है। हांलाकि यदि आपकी स्किन संवेदनशील है तो आपको स्क्रब करने में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। लेकिन स्क्रब न करने से चेहरे पर ब्लैकहेड, वाइटहेड और दाग-धब्बे साफ नजर आते हैं, इसलिये इसके लिये हमारे पास आपके लिये कुछ उपाय है। यदि आपकी स्किन ऑइली है तो बड़ी परेशानी होती है
किसी भी डेड स्किन को साफ करने में। एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्वचा को स्क्रब करना दोनों ही पुरुष और महिला के लिये अच्छा होता है। यदि आपको को समझ में नहीं आ रहा है कि आपकी त्वचा के लिये कौन सा स्क्रब अच्छा होता है, तो आप नीचे दिये हुए लेख को जरुर पढे़। इसको पढ़ने से आपको आइडिया मिल जाएगा कि आगे से आपको कौन सा स्क्रब चुनना है। स्क्रब हमेशा ही अपनी त्वचा के हिसाब से चुने।

ऑइली स्किन
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आपको स्क्रब करने के लिये बेकिंग सोडा की आवश्यकता पडेगी। यह ऐसी सामग्री है जो शरीर से अत्यधिक तेल को बाहर निकाल कर त्वचा में ग्लो बरती थी।
संवेदनशील त्वचा
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो स्क्रब करने का काम थोड़ा ट्रिकी बन जाता है। स्क्रब करने के लिये उंगलियों की बजाए अपनी हथेलियों का प्रयोग करें। स्क्रब के लिये अच्छी सामग्री में नमक का प्रयोग करें।
रूखी त्वचा
रूखी त्वचा को स्क्रब करने पर विशेश ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यह भी संवेदनशील त्वचा की ही तरह काफी नाजुक होती है। आप इस त्वचा के लिये ओटमील का प्रयोग कर सकती हैं। ओटमील में यदि थोड़ा सा दूध मिला लिया जाए तो स्क्रब करने के बाद आपकी त्वचा छिलेगी नहीं और मुलायम भी हो जाएगी।
साधारण त्वचा
साधारण त्वचा के लिये हर प्रकार का स्क्रब सही होता है, चाहे वह शुगर स्क्रब हो या फिर सॉल्ट स्क्रब। इसके अलावा आप बादाम को कूंट कर भी उसका स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह बहुत ही लाभकारी होता है।
मिली जुली त्वचा
अगर आपकी त्वचा का कुछ हिस्सा ऑइली है और कुछ ड्राई है, तो आपके लिये शुगर स्क्रब बेस्ट रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
