Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अंडर आर्म के कालेपन से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खा
अंडर आर्म के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए घर में वाइटिंग पैक बनाएं। इस तरह के पैक को बनाने के लिये आपको कोई बड़ा काम नहीं करना पडे़गा क्योंकि इसमें केवल घरेलू सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है। घरेलू नुस्खे आजमाने के साथ साथ आपको इस बात का भी ख्याल रखना पडे़गा कि आप बहुत ज्यादा बाजारू सामान का प्रयोग ना करें, जैसे डियोड्रंट आदि का।
यहां पर कुछ घरेलू नुस्खे दिये जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने काले पड़ चुके अंडर आर्म को सफेद कर सकती हैं। लेकिन किसी भी विधि को अपनाने से पहले उसे एक बार अपनी त्वचा पर टेस्ट कर लें। क्योंकि हो सकता है कि आपकी त्वचा संवेदनशील हो और यह आपको सूट ना करें या फिर रिऐक्शन दिखा दे। तो चलिये देखते हैं कौन से हैं वे घरेलू नुस्खे।

मेथी
मेथी के उपयोग से आप अपने अंडरआर्म को सफेद बना सकती हैं। इसके लिये आपको 5 एम एल पिसी हुई मेथी के पत्ते चाहिये और थेाड़ा सा पानी। इस पेस्ट को अंडरआर्म पर लगाइये और काले अंडरआर्म से मुक्ती पाइये। ऐसा हफ्ते में एक दिन कीजिये।

एलो वेरा
अपने अंडरआर्म को ऐलोवेरा के रस से मसाज कीजिये। यह काम आपको हर दो दिन पर करना पडे़गा। इसे 1 घंटे तक छोड़ने के बाद नहा लीजिये।

चंदन और गुलाब जल
डार्क अंडर आर्म की समस्या के निदान के लिए चंदनपाउडर व गुलाब जल के पेस्ट को अंडर आर्म पर लगाएं। चंदन रंग को निखारता है तथा गुलाब जल ठंडक प्रदान करता है और त्वचा को मुलायम भी बनाता है। इस पेस्ट को चार-पांच मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। कुछ ही दिनों में आपको लाभ होने लगेगा।

नींबू
ताजा नींबू काट कर उससे अंडर आर्म को मसाज करें। पर अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो नींबू का प्रयोग ना ही करें।

नीम
हफ्ते में एक दिन नीम का पेस्ट अंडर आर्म पर लगाएं। इससे आपके अंडर आर्म सफेद हो जाएंगे।

दालचीनी
दालचीनी को दूध के साथ पेस्ट बना कर लगाएं। जब यह सूख जाए तब अंडर आर्म को गीले कॉटन से पोंछ लें।

हल्दी
हल्दी काली पड़ चुकी त्वचा का रंग हल्का कर सकती है। आप चाहें तो हल्दी का पेस्ट बना कर अपने अंडर आर्म पर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
