Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन स्वस्थ तरीकों से बने सुंदर
कई लोग सुंदर दिखने के लिए ना जाने क्या-क्या उपाए करते हैं। कोई महंगी-महंगी क्रीम लगता है तो कोई प्लास्टिक सर्जरी करवाता हैं। लेकिन इतना पैसा खर्च करने के बाद भी किसी को अच्छे नतीजे मिलते है तो किसी को नहीं।
हिंदी में एक कहावत है कि आप जैसा खाते हैं वैसे ही दिखते हैं इसलिए अपने खाने में फाइबर युक्त फल, पत्तेदार सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट वाले आहार को शामिल करें। खूब सारा पानी पियें और रोज़ व्यायाम करें। लेकिन अगर आप को खूबसूरत दिखना है , तो क्यों न प्राकृतिक तरीके अपनाएं जाएँ, तो आईये जाने कुछ प्राकृतिक तरीके

1. स्क्रब करें
अपने शरीर को रोज़ स्क्रब करे जिससे शरीर से डेड स्किन साफ हो जाए। सबसे अच्छा स्क्रब करने का तरीका है, चीनी और शहद का घोल बना ले और उसे अपनी स्किन पर लगायें, फिर गुन-गुने पानी से मुह धोले।

2. ख़ूब पानी पियें
रोज़ 8 से 10 गिलास पानी पीना शुरू करदें, यह आपको डीहाइड्रैशन से भी बचायेगा और आपकी स्किन को चमकदार और मुलायम भी रखेगा।

3. गन्दगी से दूर रहे
अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो आप दिन में दो बार जरुर नहायें। इससे आपको ठंडक मिलेगी और आपकी स्किन भी साफ रहेगी। नहने के बाद आप कॉटन के कपड़े पहने जिससे आप की स्किन भी साँस ले सकेगी।

4. बालों की देख भाल करें
आज प्रदूषण और तापमान बढ़ने की वजह से बालों पर भी इसका असर हो रहा है। इसलिए अपने बालों को साफ़ रखे और आपने सुविधा के अनुसार शैम्पू करें। एक चुटकी बेकिंग सोडे को शैम्पू में मिला कर बाल धोएं इससे आपके बालों से धूल और गन्दगी साफ हो जाएगी।

5. सन्स्क्रीन का प्रयोग करें
सन्स्क्रीन का रोज़ इस्तेमाल करें , जिससे आप एलर्जी और त्वचा के दूसरे से रोगों से बचे रहेंगे।

6.अपने पैरों को सांस लेने दें
हमेशा चपल या खुले जूते पहने जिससे आपके पैरों में सही ब्लड सर्कुलेशन रहे और किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन से बचे रहें।

7. दही से दोस्ती करें
दही को आपने खाने में शामिल करें, क्योंकि यह आपकी स्किन में चमक लायेगा और आपके चहरे की झुर्री को भी कम कर देगा। आप दही का फेस पैक भी बना के लगा सकती है जो सन्बर्न भी ठीक कर देता है।

8. शेविंग के नए तरीके अपनाये
अगर आपकी स्किन बहुत नाज़ुक है तो पानी में जाने के बाद तीन मिनट तक इंतजार करें, अपने हाथ और पैर को नम होने दे फिर शेविंग करे। हमेशा गर्म पानी का प्रयोग करे जिससे आपको करीबी और लम्भी कोमलता मिलेगी।

9. सिल्की और सॉफ्ट तकिया इस्तेमाल करें
सिल्की और सॉफ्ट तकिया इस्तेमाल करने से आपके बाल कभी उलझेंगें नहीं जो आपके बालों को कमज़ोर बना देता हैं।

10. टैन को अलविदा कहें
उन सभी के लिए, जिन्हें बहुत जल्दी सन्बर्न हो जाते हैं। अंडे के सफेद हिस्से को कॉर्न फ्लाउर और नींबू के रस में मिला ले या एक आलू के रस में नींबू के रस को मिला ले फिर उसे अपनी स्किन पर लगेयें। यह आपके सन्बर्न को ठीक कर देगा। और अगर फिर भी फायदा न हो तो आपने त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलहा लें।

11. अपने सिर को प्रोटेक्ट करें
अगर आप अपने बालों को बचने के लिए टोपी या हैट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके सर पर तेल जमा हो जायेगा जिससे आपके माथे पर मुँहासे निकल सकते हैं। इससे बचने के लिए हमेशा अच्छे क्लीनर से अपने माथे को साफ रखें।

12. पैरों का ख्याल रखें
जब भी आप बंद जूते पहने तो हमेशा एक एंटी-फंगल पाउडर लगालें । इसके अलावा डेड स्किन को साफ करने के लिए पमिस पत्थर का इस्तेमाल करें।

13. प्रोटीन युक्त आहार लें
स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए आपने आहार में लीन मीट, अंडे, दाल, दूध और पनीर से बनी चीज़े खाएं क्योंकि इनमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन युक्त भोजन खाने से हड्डियाँ और दांत मजबूत होते हैं।

14. अच्छी नींद लें
खूबसूरत दिखने के लिए आपको अच्छी नींद और खूब सारा पानी पियें , यह दोनों चीज़े आपकी खूबसूरती को बनाये रखने में मदद करती हैं। अच्छी नींद लेने से आपकी आखों से लालपन और सुजन कम हो जाएगी, और पानी पीने से आपकी त्वचा का रंग निखरता है।

15. बहुत ज्यादा मेकअप ना लगायें
मेकअप लगते वक़्त ध्यान रखे की आप ज्यादा मेकअप न लगायें, क्योंकि इससे आप की त्वचा के पोरस बंद हो जाते हैं और झुर्रियाँ पड़ने लगती हैं। इस लिए इस बात का ध्यान रखे की सोने से पहले आप अपना मेकअप अच्छे से साफ़ कर लें।

16. हमेशा क्लीनिंग, टोनिंग और माइस्चराइजिंग का पालन करें
आपनी त्वचा के अनुसार क्लेंसेर और टोनर का इस्तेमाल करें। अच्छा क्लेंसेर आपकी त्वचा से डेड सेल्स को हटाता है और आपकी त्वचा से अनचाहे तेल को साफ़ करता है। इसके बाद एक अच्छा मॉइस्चराइज़र लगायें।

17. अच्छे सेनीटाईज़र का प्रयोग करें
लगातार गंदे हाथों से अपने चेहरे को छूने से आपके चहरे पर मुँहासे और ब्रेकाउट हो सकते हैं। इस लिए जब भी आप बहार जाएँ तो एक सेनीटाईज़र अपने पास जरुर रखें और जितना हो सकते अपने हाथ चहरे से दूर रखें।

18. एक्स्फोलीऐट का इस्तेमाल करें
कम से कम हफ्तें में एक एक्स्फोलेटर का इस्तेमाल करें जिससे आपके चहरे की गंदगी और धूल साफ़ हो और आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार हो जाएं।

19.बालों को कन्डिशन करें
बालों को धोने के बाद एक अच्छे कन्डिशनर का प्रयोग करें जिससे आपके बाल उलझे और टूटे नहीं। इसके अलावा, हेयर ड्राइअर का इस्तेमाल कम से कम करें।

20. अपनी बैक की देख भाल करें
अच्छी और सुंदर पीठ के लिए उसे रोज़ एक्स्फोलीऐट( साफ़ रखे), एक पपीता ले और उसे पीस लें फिर उसे 5-10 मिनट के लिए छोड़दे इससे आपकी पीठ की डेड स्किन और गंदगी साफ़ हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
