Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
काली कुहनियों और घुटनों को साफ करने का नुस्खा
आम तौर पर देखा गया है कि हम अपने चेहरे, पीठ और पैर को तो साफ-सुथरा कर के चमका लेते हैं, पर हमारी कुहनियां और घुटने वैसे के वैसे ही रह जाते हैं। कई लोग इसे साफ भी करते हैं तो वो चमक नहीं आ पाती जैसी आनी चाहिये। कई महिलाएं स्लीवलेस कपड़े केवल अपनी काली कुहनियों की वजह से ही नहीं पहन पातीं। यदि आपको भी साफ और चमकती हुई कुहनियां चाहिये तो नींबू का प्रयोग कीजिये। नींबू ही क्यों आप दही, बेसन, अंडा आदि का भी प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप अपनी काली कुहनियों को साफ सुथरा बना सकती हैं।
काली कुहनियों और घुटनों को साफ करने का नुस्खा

1. लेमन जूस मसाज- अपनी कुहनियो और घुटनो को नींबू के रस से मसाज करें, वो भी रोज नहाने से पहले। इसे 20 मिनट के लिये ऐसे ही रहने दीजिये और नहा कर बाद में बॉडी लोशन लगा लीजिये।
2. नारियल तेल और नींबू- नींबू को नारियल तेल में मिलाइये और उससे 5-10 मिनट के लिये मसाज कीजिये और 15 मिनट के लिये छोड़ दीजिये। ऐसा करने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी। बेस्ट रिजल्ट के लिये हर दिन दो बार जरुर करें।
3. नींबू और ओटमील- ओटमील, नींबू और शहद को साथ मिलाइये और अपने जोड़ो पर लगाइये। सूखने दीजिये, फिर दूध और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये।
4. अंडे का सफेद भाग और नींबू रस- अंडे का सफेद भाग फेंट कर उसमें नींबू का रस मिलाइये। इस पैक से अपने काले भाग को मसाज कीजिये।
5. बेसन और नींबू- बेसन, दही और नींबू मिलाइये और इसे काले भाग पर लगाइये और जब यह सूख जाए तब इसे धो लीजिये।
6. नींबू रस, ग्लीसरीन और दूध- इन तीनों को अच्छे से मिलाइये और इसे घुटनों तथा कुहनियों पर लगाइये। 10-15 मिनट छोडिये और ठंडे पानी से धो लीजिये, इससे कुहनिया चमक उठेगीं।



Click it and Unblock the Notifications