Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वैक्सिंग गाइड जो बताएगी की प्रेनेंसी में वैक्सिंग कैसे करें
प्रेगनेंसी के समय महिलाओं की त्वचा काफी संवेदनशील बन जाती है इसलिये उसके साथ कोई छेड़खानी नहीं करनी चाहिये। पर अगर आप प्रेगनेंट हैं और आप वैक्सिंग करना चाहती हैं तो चिंता न करें। कई लोगो का कहना है कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को वैक्सिंग नहीं करनी चाहिये। पर वैक्सिंग करने में कोई खतरे की बात नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है जिससे वैक्सिंग के बाद आपको कोई परेशानी न हो। आइये जानते हैं वैक्सिंग गाइड के बारे में जो कि प्रेगनेंट महिलाओं को वैक्सिंग करने के दौरान ध्यान में रखनी चाहिये।
वैक्सिंग गाइड जो बताएगी की प्रेनेंसी में वैक्सिंग कैसे करें

संवेदनशील त्वचा के साथ सतर्क
प्रेगनेंसी के समय त्वचा काफी ज्यादा संवेदनशील बन जाती है। इसलिये जरुरी है कि आप वैक्स के डिब्बे पर निर्देशों को भली-भांती पढ़ लें।
पहला टेस्ट करें
पहले पहले इसे त्वचा पर टेस्ट कर के देखें क्योंकि प्रेगनेंसी के समय शरीर में खून का फ्लो बढ़ जाता है। इसे त्वचा के किसी छोटे भाग पर लगा कर चेक करें। अगर आपको खुजली, दर्द या जलन हो तो वैक्सिंग न करें।
वैक्सिंग के पहले पावडर लगाएं
वैक्सिंग के पहले सबसे पहला काम शरीर पर वाउडर लगाने का करें। पावडर हमारी त्वचा को पूरी तरह से सुखा देता है जिससे उस पर आसानी से वैक्स लगाया जा सकता है। वैक्सिंग क्यूं, कैसे और कब करें?
रैश आने पर
अगर स्किन बहुत संवेदनशील है तो उस पर चकत्ते जरूर दिखेंगे। वैक्सिंग करने दौरान अपनी त्वचा को खूब ज्यादा टाइट कर लें जिससे रैश न हो। कैसे बचें वैक्सिंग की सूजन से
पार्लर पर भरोसा
गर्भावस्था के अंतिम चरण के वक्त जब आप खुद वैक्सिंग न कर पाएं तब कोई ऐसा पार्लर चुने जिस पर आपको पूरा भरोसा हो। वहां की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिये और वहां के स्टाफ भरोसेमंद होने चाहिये।
अंतरंग क्षेत्रों पर ध्यान दें
अगर आपको प्यूबिक हेयर वैक्स करना हो तो उसे पहले ट्रिम कर लें। उसके बाद वैक्स करें।
आइस क्यूब तैयार रखें
वैक्सिंग के बाद हो सकता है कि थोड़ा सा खून बाहर निकल आए इसलिये दर्द को कम करने के लिये आइस क्यूब तैयार रखें। इससे आपको आराम मिलेगा।
मॉइस्चराइजर लगाएं
वैक्सिंग करने के बार बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगाएं। त्वचा को बुरी तरह से न रगड़े।



Click it and Unblock the Notifications
