Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुषों के फुट केयर टिप्स
पैर हमारे शरीर का वह हिस्सा है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इसका विशेष ख्याल रखना पड़ता है और बुढ़ापे तक यह आपका साथ दे इसके लिए इसे सुरक्षा प्रदान करनी पड़ती है। प्रतिदिन वॉकिंग और रनिंग से आपके पैरों में कई तरह की टूट—फूट हो जाती है। आपका पैर बहुत हद तक आपकी लाइफस्टाइल और कई बाहरी कारणों पर निर्भर करता है। यह बेहद जरूरी है कि आप अपने पैरों की देखभाल भी ठीक वैसे ही करें, जैसे आप शरीर के अन्य हिस्सों की करते हैं।
जब पैर के नाखुन की बात आती है तो उसे हर समय काट कर रखना बहुत जरूरी होता है। पुरुषों में यह ज्यादा जरूरी इसलिए होता है क्योंकि वे दौड़ना, खेलों में भाग लेना और फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करते हैं।
अपनी हथेलियों और परों को ऐसे बनाइये नरम


1. सफाई
यह सबसे महत्वपूर्ण रूटीन है जो आपको करना चाहिए। इस बात को सुनिश्चित करें कि आप नहाने से इतर भी अपने पैरों को नियमित रूप से धोते हों। पैरों को धोते समय आप सिर्फ अपने पैरों पर ध्यान केंद्रित करें और उंगलियों के बीच की संकरी जगह को ठीक से धोएं। उंगली के नाखुन के अंदर मौजूद गंदगी पर खास ध्यान दें और उन्हें साफ रखें।

2. पेडक्युर
वैसे यह शब्द सुनने के बाद इसके महिलाओं से जुड़े होने का आभास होता है। पैरों की देखभाल में नियमित रूप से पेडक्युर करना भी काफी महत्वपूर्ण है। ड्राई और डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए फुट स्क्रब से पौरों को एक्सफोलिएट करें। पैर की उंगलियों के नाखुन को छोटा-छोटा रखें। क्यूटकल आयल के जरिए आप अपने पैरों की नाखुन को मुलायम बना सकते हैं।

3. मॉइस्चराइज
अपने नियमित स्नान के बाद रोज अपने पैरों को मॉइस्चराइज करें। इस तरह से गीली और नम त्वचा ज्यादा मॉइस्चर को बरकरार रखेगी। मुलायम और मॉइस्चराइज्ड पैर पाने का एक और तरीका यह है कि पैरों पर सोने से पहले कुछ लोशन या पेट्रोलियम जेली लगाएं। साथ ही मौजे पहन कर सोएं।

4. ढंके हुए फुटवेयर चुनें
हमेशा शूज या स्लिप इन शूज ही पहनें जो चारों ओर से ढंके हुए होते हैं। इससे पैरों की नमी बरकरार रहेगी और आपका पैर मुलायम बना रहेगा। साथ ही आपको मौजे और जूते के अंदर पहनने वाली चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि मैले कुचैले फुटवेयर से न सिर्फ पैरों के इंफैक्शन का खतरा रहता है, बल्कि इससे बदबू भी आती रहती है।

5. पैरों का मसाज
आपका पैर आपके वजन सहित बहुत अधिक भार उठाता है। इसलिए पैरों की देखभाल में पैरों का नियमित मसाज भी महत्वपूर्ण है। पैरों के नर्व पर काफी दवाब पड़ता है, ऐसे में मसाज के जरिए आपके पैर को काफी आराम पहुंचेगा।



Click it and Unblock the Notifications
