Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आकर्षक पलकों का रखरखाव करने के आसान तरीके
हर औरत की चाह होती है कि उसकी पलकें बहुत सुंदर और घनी हों। जब वह अपनी पलकों को झपकाएं तो उसकी सुंदरता में चार चांद लग जाएं। मेकअप करने के दौरान भी महिलाएं खास ख्याल रखती हैं कि उनकी पलकें काफी भारी, घनी और आकर्षक दिखें। घनी और डार्क पलकों वाली फीमेल की गिनती सुंदर स्त्रियों में होती है। पलकों का आपके चेहरे के मुताबिक होना, आपको और सुंदर बना देता है।
कुछ महिलाओं की पलकें ज्यादा भारी होती हैं लेकिन उनकी आंखें छोटी होती है तो उनके आकर्षक होने में थोड़ी कमी आ जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको आकर्षक पलकों का रखरखाव करने के कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए लाभप्रद होगें:
कैसे लगाएं नकली आइलैश?

नियमित रूप से मस्कारा का उपयोग करना: अगर आप आकर्षक पलकें रखना चाहती है तो नियमित रूप से मस्कारा का इस्तेमाल करें। अच्छे ब्रांड के मस्कारा का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इल्युजन मस्कारा का उपयोग भी कर सकते हैं जो ऐसा आभास देगा कि आपकी पलकें काफी भारी हैं।
वैसलीन लगाएं: यह पलकों को भारी और आकर्षक करने का सबसे पुराना और कारगर तरीका है। आप अपनी पलकों पर वैसलीन लगाएं। इससे वह भारी और घनी प्रतीत होगी और उनकी ग्रोथ भी सही तरीके से होगी।
विटामिन का सेवन करना: कुछ प्रकार के विटामिन आंखों और पलकों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। इनका सेवन करने से पलकें अच्छी हो जाती हैं। अपनी डाइट में ऐसी खाद्य सामग्री को शामिल करें जिनमें विटामिन बी6, सी, और बॉयोटिन हो। इसे नियमित रूप से खाने पर आपकी आंखों की रोशनी अच्छी रहेगी और पलकें भी काली व घनी होगी।
कॉस्मेटिक तरीका: कई ऐसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट होते है जिनसे आपकी पलकें घनी हो जाती है या आप उन्हे घना दिखा सकते हैं। इन पलकों को भी आप नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉस्टर ऑयल या अरंडी का तेल: अरंडी के तेल से शरीर के कई अंगों को आराम मिलता है। पलकों पर कॉस्टर ऑयल लगाने से यह काफी आकर्षक हो जाती हैं। इसे रात में लगाकर छोड़ देना चाहिए, ताकि यह पलकों के सिरे तक जाकर उन्हे शक्ति दें।
सही खुराक: भोजन की नियमित और सही खुराक लेने से आपकी पलकें बिल्कुल सही रहती हैं। ये घनी और आकर्षक बनती है, क्योंकि इन्हे सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलते है।



Click it and Unblock the Notifications
