Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घरेलू उपाय से ऐसे हटाइये हाथों की सन टैनिंग
गर्मी के दिनों में सूरज का प्रकोप काफी तेज बढ़ जाता है। लड़कियां अपने चेहरा का तो इन दिनों काफी ध्यान रखती हैं पर हाथों का ध्यान रखने से चूक जाती हैं। जिससे उनके हाथ कड़ी धूप की वजह से काले पड़ जाते हैं।
अगर आप भी स्कूल-कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, तो आपको गर्मियों के दिनों में कड़ी धूप से बचना जरुरी है। साफ हाथों से सुंदरता और ज्यादा निखरती है लेकिन अगर हाथ ही काले हो जाएंगे तो आपका गोरा चेहरा भी उतना अच्छा नहीं लगेगा । सन टैन से पाएं नेचुरल तरीके से छुटकारा
मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट इस्तमाल करने की बजाए आपको घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना सीखना होगा। अगर आप नीचे दिये गए प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करेगीं तो धूप में काले पड़ चुके हाथ फिर से दुबारा गोरे नजर आएंगे। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

नींबू रस
नींबू के रस को उस जगह पर लगाइये जहां सन टैनिंग हो गई हो। इसे आधे घंटे के लिये रखिये और फिर धो लीजिये। इसके बाद हाथों में मॉइसचराइजर लगाना ना भूलियेगा क्योंकि नींबू लगाने से त्वचा सूखी हो जाती है।

दही
दही से हाथों की सन टैनिंग खतम हो जाती है। ठंडी दही हाथों में लगा लें और फिर 15 मिनट के बाद धो लें। यह नींबू के रस से ज्यादा लाभकारी है।

टमाटर का रस
हाथों के काले पड़ चुके भाग में टमाटर का रस लगाएं और 10 मिनट के बाद पानी से धो कर हाथों को पोछ लें। ऐसा रेगुलर करने से आपके हाथ गोरे दिखने लगेगें।

हल्दी और नींबू रस
थोड़े से हल्दी पाउडर को नींबू के रस के साथ मिक्स कर के पूरे हाथों में लगाएं। फिर 30 मिनट के बाद हाथों को धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।

कच्चे आलू
कच्चे आलू में विटामिन सी होता है जो कि त्वचा के रंग को हल्का बना देता है। आलू को काटिये और हाथों में लगा लीजिये। इसका रिजल्ट कुछ दिनों के बाद ही सामने आएगा। आलू की जगह पर खीरे का भी प्रयोग किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
