Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बारिश में गंदे और बदबूदार पैरों को कैसे करें देखभाल
पैरों से आने वाली बदबू, आसपास बैठे लोगों को भी परेशान कर देती है। बारिश के दिनों में पैरों में अक्सर गंदगी चिपक जाती है और सामान्य से ज्यादा बदबूदार पैर होने लगते हैं।
READ MORE: पुरुषों के फुट केयर टिप्स
ऐसे में कई लोग झेंपते रहते हैं कि वे क्या करें, जूते उतारे तो दिक्कत, न उतारे तो दिक्कत। बदबूदार पैरों में कई तरह के संक्रमण होने का खतरा भी रहता है। बारिश के दिनों में पैरों में पकने का डर भी रहता है।

पैरों में बदबू की समस्या बारिश में क्यों होती है?
बारिश के दिनों में चिपचिप और नमी रहती है तथा वातावरण में भी अजीब सा परिवर्तन हो जाता है। पैरों में हमेशा नमी बने रहने के कारण बदबू आने लगती है। कई लोगों को इस मौसम में पैरों में छाले पड़ने लगते है या खाल निकलने लगती है। बारिश के दिनों में अगर पैरों को साफ न रखा जाएं तो लेप्टोस्पियोरिसिस नामक बीमारी होने का खतरा रहता है।

सही फुटवियर:
बारिश के दिनों में पैरों को किसी भी संक्रमण से बचाने के लिए सही फुटवियर पहनना बेहद आवश्यक है। बरसाती तरीके के अच्छे फुटवियर पहनें। इससे पैरों में हवा लगती रहेगी और बारिश में गीले होने के बाद पैर सूख भी जाएंगे। ये फुटवियर गंदे हो जाने पर आसानी से धुले भी जा सकते हैं। कुछ बरसाती फुटवियर निम्न प्रकार हैं:

फ्लोटर:
फ्लोटर रंगीन होते हैं, ये सामने से ओपन होते हैं। आप इन्हे जींस या स्कर्ट या कुर्तों के साथ आसानी से पहन सकती/सकते हैं। इनमें वॉटरप्रुफ फ्लोटर ही ज्यादा उपयुक्त होते हैं।

प्लास्टिक/रबर सैंडल:
बारिश के दिनों में प्लास्टिक या रबर के फ्लोटर पहनने का चलन बहुत पुराना है। ये अच्छे और आरामदायक रहते हैं। इनसे पैरों में हवा लगती रहती है और साथ ही साथ आपका स्टाइल और लुक भी नहीं बिगड़ता है।

रेन बूट:
इन दिनों मार्केट में रेन बूट का प्रचनल है। महिलाओं के लिए ये बूट स्पेशल कलर्स और डिजाइन में आते हैं जिन्हे हर तरह ही ड्रेस के साथ मैच करके पहना जा सकता है। ये बूट, पैरों को कवर रखते हैं और पानी में भीगने से बचाते हैं।

फ्लिप-फ्लॉप:
बारिश के दिनों में फ्लिप-फ्लॉप सबसे सही रहते हैं। ये रबर के बने होते हैं और फिसलने से बचाते हैं। सड़कों पर इन्हे पहनकर चलने से कोई दिक्कत नहीं होती है और आप गंदा होने पर इन्हे धो सकते हैं।

पैरों को सुरक्षित रखने के लिए किन-किन चीजों से बचें?
बारिश के दिनों में पैरों को सुरक्षित रखने के लिए अच्छे फुटवियर पहनने के अलावा, सही क्लींजर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। नहाने के पानी में डिटॉल डालकर रखें। पैरों को साफ तौलिए से पोंछते रहें। किसी भी तरह का इंफेक्शन लगने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
