Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बादाम तेल के इस सीरम से बनाए नाखूनों को मजबूत
अगर आपके नाखून रूखे और ज़रा सा पानी में पड़ने पर टूटने लगते हैं तो उन्हें स्पेशल केयर की जरुरत है। आज हम आपको एक ऐसा सीरम बनाना सिखाएंगे, जिसकी मदद से आप के नाखूनों को मजबूती मिलेगी।
इस सीरम में नींबू और बादाम का तेल यूज़ होता है, जिससे नाखूनों का रंग साफ होगा और उन्हें मजबूती मिलेगी। साथ ही बादाम तेल से नाखूनों में चमक भी आएगी।

सामग्री-
- 1 चम्मच ताजा नींबू का रस
- ½ चम्मच बादाम तेल
- कुछ बूंद सुगन्धित तेल
विधि -
- एक छोटी सी कटोरी में नींबू का जूस और बादाम तेल मिला कर 2 मिनट गरम कर लीजिये। फिर इसे ठंडा कर के इसमें सुगन्धित तेल मिलाइये।
- अब एक कॉटन का छोटा पीस ले कर इस तेल में डुबाइये और नाखूनों पर लगाइये।
- इस विधि को हफ्ते में तीन बार कीजिये, आपको रिजल्ट जल्द दिखेगा।

इस सीरम को किसी एयर टाइट डिब्बी में भर कर कस के बंद कर के एक ठंडी जगह पर रखिये।
इन बातों को भी रखें खास ध्यान:
स्टेप 1: अगर आपकी नाखून चबाने की आदत हो तो उसे तुरंत छोड़ दें।
स्टेप 2: अगर आपकी उंगलियों के आस पास की चमड़ी निकल गई है तो उस जगह पर तेल गला लें।
स्टेप 3: हमेशा प्रोटीन युक्त आहार खाएं क्योंकि हमारे नाखून प्रोटीन से ही बने होते हैं।
स्टेप 4: नाखूनों पर नेल पेंट लगाना थेाड़ा कम कर दें क्योंकि उसमें कैमिकल होता है जो, नाखूनों को पीला और रूखा बना देता है।



Click it and Unblock the Notifications
