Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्दन का कालापन दूर करने के लिये अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
गर्मियों में अक्सर लड़कियां अपने बालों को गर्दन से ऊपर उठा कर बांधना पसंद करती हैं। लेकिन अगर गर्दन काली है या फिर सनटैनिंग हो गई है तो, यह थोड़ी शर्म की बात हो जाती है। अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती पर तो ध्यान देते हैं, मगर अपनी गर्दन को यूं ही छोड़ देते हैं।
अगर आप घरेलू नुस्खों पर थोड़ा विश्वास करती हैं तो हमारा यह आर्टिकल पड़ना ना भूलें क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि गर्दन का कालापन कैसे दूर किया जाए। इन घरेलू नुस्खों को कुछ दिनों तक नियमित आजमाने से आपकी गर्दन बिल्कुल चमक उठेगी।

नींबू और गुलाबजल
नींबू और गुलाबजल का 1 चम्मच लें और मिलाएं। फिर इस घोल को रूई की मदद से काली गर्दन पर लगाएं और रातभर के लिये छोड़ दें। यह तरीका हर तहर की त्वचा पर आजमाया जा सकता है।

नींबू और शहद
ताजा नींबू और शुद्ध शहद ले कर मिलांए और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट तक छोड़ दें और बाद में हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि से आपकी गर्दन साफ हो जाएगी।

नींबू और हल्दी पावडर
1 नींबू निचोड़ कर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। फिर इसे गर्दन और आस पास के स्थान पर लगाएं। 20 मिनट के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को नियमित रूप से करें, जिससे गर्दन साफ हो जाए।

नींबू और टमाटर
टमाटर के रस में कुछ बूंद नींबू की मिलाएं। फिर इस मिश्रण को गर्दन और अन्य जगह पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे साफ कर लें। इसे आप दिन में दो बार भी कर सकती हैं।

नींबू, जैतून तेल और शहद
ये तीन चीज़ें गर्दन को नमी पहुंचाएंगी और उस पर से डेड स्किन भी हटाएंगी। 1 चम्मच शहद में कुछ बूंद जैतून तेल और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसेस अपने गर्दन की मसाज करें और फिर 30 मिनट के बाद धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
