Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पैरों को स्क्रब करने के लिए घरेलू सामग्रियां
हममे से ज्यादातर लोगों का मानना है कि बालों और चेहरे की सुंदरता ही शारीरिक सुंदरता को दर्शाती है। लेकिन पैरों की एडियां भी सुंदरता के मानकों में गिनी जाती हैं।
अगर किसी महिला के पैर गंदे और फटे हुए दिखते हैं तो उसे अक्सर केयरलेस समझा जाता है और उसे सुंदरता की कॉम्पटीशन से आउट समझ लिया जाता है।
अगर आप अपने पैरों को हमेशा सुंदर और साफ बनाएं रखना चाहती हैं तो उस पर भी चेहरे और बालों की तरह ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

मुलायम और बिना फटी एडियां देखने में भी अच्छी लगती हैं और आपके साथ बैठने वाले को घिन भी नहीं आती है। एडियों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए आवश्यक है कि उन्हें समय-समय पर पैडीक्योर करवाया जाएं और घर पर स्क्रब किया जाएं। इससे उन पर मृत त्वचा जमा नहीं होगी, वो फटेगी नहीं और उनसे खून भी नहीं निकलेगा।
एडियों पर स्क्रब करने के लिए हर बार पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं है, आप घर पर ही कुछ घरेलू सामग्रियों से आसानी से स्क्रब कर सकती हैं जो ज्यादा प्रभावी होती है। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में पढिए कि किन घरेलू सामग्री से एडियों को साफ किया जा सकता है-
1. नारियल के तेल का फुट स्क्रब:

सामग्री - नारियल का तेल, ब्राउन सुगर, नींबू का रस
प्रक्रिया - एक चम्मच नारियल का तेल लें, इसमें दो चम्मच ब्राउन सुगर मिलाएं और दो चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। इसे अच्छे से मिला लें और पैरों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ दें। पैरों पर स्क्रब हो जाएगा।
2. बेकिंग सोडा फुट स्क्रब:

सामग्री - बेकिंग सोडा, ब्राउन सुगर, जैतून का तेल
प्रक्रिया - सभी सामग्रियों को 1-1 चम्मच ले लें और अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे पैरों पर लगाकर रगड़ लें और सूखने दें। इसके बाद धोकर पोंछ लें और कोई कोल्ड क्रीम लगा लें।
3. पिपरमेंट फुट स्क्रब:

सामग्री - पिपरमेंट, आवश्यक तेल, एप्सॉम नमक
प्रक्रिया - एक कप एप्सॉम नमक लें और इसमें दस बूंद पिपरमेंट तेल की डालें। इसे मिला लें और 3-4 महीने तक के लिए स्टोर करके रख लें, बस इसे आपको एयरटाइट जार में रखना होगा। सप्ताह में दो बार इससे स्क्रब कर लें।
4. कॉफी फुट स्क्रब:

सामग्री - कॉफी के दाने, दलिया, एप्सॉम नमक, जैतून का तेल, लैपेंडर तेल (वैकल्पिक)
प्रक्रिया - दो चम्मच कॉफी का पाउडर लें, उसमें 3 चम्मच दलिया, एस्पॉम नमक और जैतून का तेल लें। खुशबु के लिए दो बूंद लैवेंडर ऑयल लें और इस मिश्रण से अपने पैरों को स्क्रब करें।
इन सभी प्रकार के स्क्रब से पैर काफी मुलायम हो जाते हैं और त्वचा भी नहीं फटती हैं। सर्दियों में इन स्क्रब को अवश्य करें ताकि आपकी एडियां आपको शर्मिंदा न कर पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
